‘महिला दिवस’ पर वाइफ नताशा दलाल संग रोमांटिक हुए वरुण धवन, बोले ‘भारतीय नारी, सब पे भारी…’

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन इन दिनों एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्मों में दिखाई देंगे।

    Loading

    मुंबई: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के खास मौके पर आम से लेकर सेलेब्स तक सभी महिलाओं को सलाम करते दिखाई दिए। इस दिन कई सेलेब्स से सोशल मीडिया पर तस्वीरें और मैसेज पोस्ट कर नारी शक्ति का महत्व समझाया। इसी बीच अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने पोस्ट की हुई कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। नारी शक्ति को सलाम करते हुए वरुण ने अपनी पत्नी नताशा दलाल, मां करुणा धवन और भाभी जानवी देसाई धवन की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। 

    अभिनेता वरुण धवन ने इन खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा ‘महिला दिवस की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं… भारतीय नारी सब पे भारी… मुझे कहते हुए अच्छ महसूस हो रहा है कि हम सभी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर आज के दिन को खास बना रहे हैं। इसके साथ ही हमारा कर्तव्य है हम हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराए क्योंकि हर महिला किसी न किसी की पत्नी, बहन या मां है।‘ वरुण का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

     देखें वरुण धवन का पोस्ट- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    बता दें, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन इन दिनों एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्मों में दिखाई देंगे। इस समय वरुण अपनी आगामी फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग में व्यस्त है। इसके अलावा अभिनेता बहुत जल्द फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ भी दिखाई देंगे।