नवरात्रि के पांचवें दिन माता स्कंद की कृपा पाने के लिए पहने इस रंग का पोशाक

Loading

नवरात्रि के पांचवें दिन माँ दुर्गा के स्वरुप स्कंद माता की आराधना की जाती है। स्कंद माता बेहद ही दयालु हैं, इन्हें मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता भी कहा जाता है। स्कंद माता चार भुजाओं वाली हैं। यह कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। इसी कारण से इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है।

वहीं नवरात्रि के पांचवें दिन का शुभ रंग शाही नीला (Royal Blue) होता है। जो महिलाएं या पुरुष परंपरागत रूप से नवरात्रि मनाते हैं, वे आज रॉयल ब्लू रंग के कपड़ें पहनते हैं। तो आइए नज़र डालते हैं रॉयल ब्लू कलर के ड्रेसेस पर…

साड़ी-

शाही नीली रंग की साड़ी बेहद ही खूबसूरत दिखती हैं। इसे शाही रंग इसलिए भी कहा जाता है, क्यूंकि पहले के ज़माने में इस रंग के पोषक सिर्फ शाही परिवार के लोग ही पहनते थे। यह रंग की साड़ी महिलाओं पर बेहद जचती है। 

सलवार सूट-

अक्सर लड़कियां किसी भी फेस्टिवल में ट्रेडिशनल ड्रेस ही पहनना पसंद करती हैं।  ऐसे में नवरात्रि के पांचवें दिन रॉयल ब्लू कलर के कपड़े [पहनना सुबह मन जाता है। इसलिए इस दिन शाही नीले रंग का सलवार सूट आप पर बेहद ही खूबसूरत लगेगा। 

कुर्ता-

नवरात्रि के पांचवें दिन पुरुष रॉयल ब्लू कलर का कुर्ता पहनकर माता स्कंद की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इस कलर का कुर्ता पुरुषों पर बेहद ही जचता है। साथ ही इसमें वे बेहद ही आकर्षक दिखते हैं। 

फ्रॉक-

स्कंद माता की पूजा करते समय आप अपने बच्चियों को शाही नीले रंग के सुंदर फ्रॉक पहना सकती हैं। यह कलर छोटी लड़कियों पर बहुत सूट करता है, साथ ही वह बेहद ही सुंदर भी नज़र आती हैं। 

धोती कुर्ता-

अपने छोटे बच्चे पर माता स्कंद की कृपा बनाएं रखने के लिए रॉयल ब्लू कलर के धोती कुर्ता पहना सकते हैं।  यह एक ऐसा रंग है जो हर किसी पर बहुत खिलता है।