जानिए क्यों 8 मार्च को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    Loading

    -सेजल मिश्रा 

    नारी (Women) हमारे समाज (Society) की वो शक्ति है जो हर किसी को प्रेरित करती है। मां, पत्नी, बहन सहित कई रिश्तों को एक साथ निभाना, अपने कर्तव्य का दिल से पालन करना और हर मुश्किल का डट कर सामना करना- यही है एक नारी की पहचान। इसलिए कहा जाता है एक नारी में बहुत शक्ति होती है। प्रत्येक वर्ष 8 मार्च (8 March) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के रुप में मनाया जाता है। महिलाओं को सम्मान देने और कई विषयों में उन्हें जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

    1908 से प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 

    महिला दिवस की शुरुआत वैसे तो 1908 में हुई थी लेकिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1975 में इसे मान्यता दी गई। साल 1908 में एक मजदूर आंदोलन के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। न्यूयॉर्क में बड़ी संख्या में महिलाओं ने  इस बात को लेकर मार्च निकाला था कि उनकी नौकरी के घंटे कम किए जाए और साथ ही उनका वेतनमान भी बढ़ाया जाए। महिलाओं के इस आंदोलन को सफलता मिली। इसके एक साल बाद ही सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया। जहां से इसकी शुरुआत हुई।

    8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतराष्ट्रीय महिला दिवस?

    कई लोगों के दिमाग में यह सवाल आता है कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस  (International Women’s Day) को ही क्यों मनाया जाता है? आपको बता दें कि वर्ष 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान 28 फरवरी को रूस की महिलाओं ने ब्रेड और पीस के लिए हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान उन्होंने अपने पतियों की मांग का समर्थन करने से भी मना कर दिया था। इसके साथ ही उन्हें युद्ध को छोड़ने के लिए राजी भी कर लिया था। महिलाएं अपने इस फैसले पर डटीं रहीं। इसके बाद वहां के सम्राट निकोलस को अपनी गद्दी छोड़नी पड़ी, जिसके बाद महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ। जैसे कि ये विरोध 28 फरवरी को किया गया था और यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां निकाली थी। इसी वजह से इसी दिन यानी 8 मार्च को ही हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

    इस वर्ष की थीम

    प्रत्येक वर्ष अलग-अलग थीम पर महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष महिला दिवस का थीम ‘Women in Leadership: Achieving an Equal Future in a COVID-19 World’ है। इससे पूर्व वर्ष 2020 में “I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights” थीम पर महिला दिवस मनाया गया था।