7-year-old-girl-playing-ms-dhonis-helicopter-shot-legends-can-not-stop-praising

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) का हेलीकॉप्टर शॉट (Helicopter Shot)के बारे में सभी लोग जानते है।

Loading

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) का हेलीकॉप्टर शॉट (Helicopter Shot)के बारे में सभी लोग जानते है। धोनी को यह शॉट खेलते हुए देख उनके फैंस काफी खुश हो जाते हैं। उनका यह शॉट खेलना काफी मुश्किल है। लेकिन, 7 साल की बच्ची बड़ी आसानी से हेलिकॉप्टर शॉट खेल रही है।

भारतीय टीम के बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने ट्वीट करते हुए 7 साल की बच्ची परी शर्मा का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह हेलिकॉप्टर शॉट की नक़ल कर रही है। आकाश चोपड़ा ने 18 सेकंड के इस वीडियो में कॉमेंट्री भी की है।आकाश चोपड़ा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘गुरुवार, शानदार…हमारी अपनी परी शर्मा। क्या यह सुपर टैलेंटेड नहीं है?’

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने आकाश के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए परी शर्मा की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,  ‘मैंने असल में हेलीकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस करते हुए देखा है। विकेटकीपर के तौर पर गेंद को स्टंप्स के काफी करीब कलेक्ट करने के अलावा यह एक और क्रिकेटिंग तकनीक है जिसे धोनी ने उभरते हुए क्रिकेटरों के बीच काफी लोकप्रिय किया है।’

बता दे कि 7 साल की परी शर्मा हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं। उसका सपना भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खेलने का है। परी के पिता उन्हें क्रिकेट की कोचिंग दे रहे हैं। बता दे कि परी के पिता पूर्व क्रिकेटर अजय रात्रा और जोगिंदर शर्मा के साथ खेल चुके हैं।