UAE में वाइफ या गर्लफ्रेंड को साथ रख पाएंगे खिलाड़ी?, IPL से पहले बड़ा सवाल

Loading

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग संचालन की आठों फ्रेंचाइजी को विस्तार में जानकारी देगा। IPL शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी अपनी ‘विशेषों टीमें’ अमीरात भेजेगा जो वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा ले सके। वहीं फ्रेंचाइजी संबंधित पक्ष कुछ सवालों के जवाब निश्चित करना चाहता है। जिससे बाद में खिलाडियों को असुविधाओं का सामना ना करना पड़े।   

अधिकारी ने आगे कहा कुछ खिलाडियों के छोटे बच्चे हैं उन्हें दो महीने तक होटल के कमरे में नहीं रखा जा सकता। अक्सर खिलाडियों को पांच सितारा होटल में रखा जाता है लेकिन अब बड़े पैमाने पर इंतजाम कर पाना मुश्किल होगा। इस बात का ख्याल रखना होगा कि खिलाड़ियों के अलावा आम अतिथि होटल में ना आ सके।  

अधिकारी ने बताया ‘हर टीम मुंबई इंडियंस’ का मुकाबला नहीं कर सकती। उनके पास बहुत से सुविधाएं उपलब्ध है। उन्हें पास निजी जेट है, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और डॉक्टर्स है। वे पूरा पांच सितारा होटल किराए पर ले सकते हैं। पर हमें बाकि चीजें भी देखनी होगी कि हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ क्या है। शायद बीच रिसॉर्ट।’ साथ ही टीमों को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के साथ स्थानीय परिवहन की व्यवस्था करनी होगी। वैसे तो ड्राइवर आम तौर पर दिन भर के काम के बाद घर वापस लौट जाते है। पर कोरोना काल में उन्हें भी दो महीने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रुकना पड़ सकता है।  

जानकारी हो कि आइपीएल का 2020 संस्करण 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा। आइपीएल का फाइनल 8 नवंबर को खेला जाएगा।