टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ी ने जीता मेडल तो पूर्व Girlfriend हुई निराश, अपने Break-Up पर कही ये बात

    Loading

    नई दिल्ली: खेलो का महाकुंभ जापान (Japan) की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में जारी है। भारत ने भी इस खेल में अपने बड़े-बड़े खिलाड़ियों को भेजा है। ऐसे में भारत ने अभी टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में एक रजत पदक (Silver Medal) भी हासिल कर लिया है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने यह पदक हासिल किया है। पदक जीतने का यह सिलसिला अभी भी जारी है। 

    ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए पदक जीत लिया है, उन्हीं में से है न्यूजीलैंड (New Zealand) का खिलाड़ी, जिसके जीतने पर पूरे न्यूजीलैंड को गर्व महसूस हुआ, लेकिन उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड को काफी अफ़सोस हुआ है। 

    दरअसल, न्यूजीलैंड के एथलीट हेडन वाइल्ड (Hayden Wilde) ने ओलंपिक 2020 में पुरुषों की ट्रायथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। वाइल्ड के पदक जीतने के बाद से ही न्यूजीलैंड भर में खुशी का माहौल बना हुआ है। लेकिन उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड काफी निराश है। वो इसलिए निराश हैं क्योंकि अब उनका ब्रेकअप हो चुका है। 

    रिपोर्ट्स की मानें तो न्यूजीलैंड के एक न्यूज चैनल ने हेडन वाइल्ड की पूर्व गर्लफ्रेंड से जब पूछा कि आप वाइल्ड को क्या संदेश देना चाहेंगी। तो उन्होंने कहा कि मुझे वाइल्ड से रिश्ता तोड़ने का बहुत अफसोस है। हालांकि वह वाइल्ड के लिए बहुत खुश है और उन्हें हेडन पर गर्व भी है।

    हेडन की पूर्व गर्लफ्रेंड ने कहा कि हम दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे। जानकारी के अनुसार, हेडन वाइल्ड की प्रेजेंट गर्लफ्रेंड फिलहाल स्पेन में है। वहीं हेडेन वाइल्ड ने मेडल जीतते ही मेडल को अपने पिता को समर्पित किया है, जो अब दुनिया में नहीं हैं। हेडन की पूर्व गर्लफ्रेंड की यह बात सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।