Image Source: Geeta Basra/Twitter
Image Source: Geeta Basra/Twitter

    Loading

    मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के महान और अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी गीता बसरा (Geeta Basra) ने बेटे को जन्म दिया है। भज्जी ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया (Social Media) साइट ट्विटर पर शनिवार यानी आज एक पोस्ट शेयर कर दी है। बता दें कि हरभजन और गीता की पहले एक बेटी के पेरेंट्स हैं, जिसका नाम हिनाया है।

    हरभजन ने ट्वीट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘एक स्वस्थ बच्चे के साथ हमें आशीर्वाद देने के लिए ईश्वर का शुक्रिया। गीता और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।’

    गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह से 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी की थी। जिसके बाद हिनाया का जन्म 2016 में हुआ था। वहीं अपनी सेकंड प्रेगनेंसी के समय गीता बसरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आई थीं। गीता के कई प्रेग्नेंसी लुक्स वाले फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वह अक्सर बेबी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आती थीं। 

    बात करें भज्जी की तो उन्हें आखिरी बार मैदान पर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2021 सीजन में देखा गया था। साथ ही इसका हाफ सीजन में भी भज्जी को देखने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि IPL 2021 के दूसरे हाफ का आयोजन इस साल सितंबर में UAE में होगा।