जन्मदिन विशेष : 39 के हुए रांची के ‘राजकुमार’ महेंद्र सिंह धोनी

Loading

 नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (7 जुलाई) यानि आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। कैप्टन कूल के नाम से विख्यात धोनी का नाम आज क्रिकेट के लोकप्रिय क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल है। युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श धोनी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी लंबा संघर्ष तय किया है।   

धोनी का जन्म 1981 में बिहार (अब झारखंड) में हुआ था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाए है। जिसके लिए उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं। वह एकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीती है।  

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत सौरभ गांगुली की कप्तानी में साल 2004 में की थी। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चिट्टगांव में डेब्यू किया था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। उन्होंने अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी मैच पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला था। इसके बाद से वह ब्रेक के तहत टीम इंडिया से दूर हैं। उनके खेलने और ना खेलने की स्थिति पर असमंजस बना हुआ है। उनके संन्यास को लेकर भी पिछले काफी समय से अटकलें चल रही है।

आप को बता दें की धोनी ने पिछले साल क्रिकेट से दो महीने की छुट्टी लेकर सेना में अपनी सेवाएं दी थी। धोनी पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा रहे हैं। धोनी ने अपने कार्यकाल में यहां पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी भी संभाली। इस दौरान वे जवानों के साथ रहे। धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी थी। वे इसके अगले ही साल LOC के पुंछ इलाके में भी गए थे। उन्होंने अपनी मानद रैंक को लेकर कहा था कि, मैं सक्रीय तौर पर सेना के साथ जुड़ना चाहता हूँ … 

माही के जन्मदिन पर उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। ट्वविटर पर हैशटैग #HappyBirthdayDhoni ट्रेंड कर रहा है।  बधाई देने वाले फैंस का ताता लगा हुआ हैं। साथ ही हम भी ‘नवभारत’ टीम की और से महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।