रोहित शर्मा (Photo Credits-Video Grab Twitter)
रोहित शर्मा (Photo Credits-Video Grab Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2021) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच रोमांचक मैच हुआ।  हालांकि दिल्ली (Delhi) ने मुंबई (Mumbai) को 6 विकेट से हरा दिया है। अमित शर्मा (Amit Sharma) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।  मुंबई इंडियंस भले ही यह मैच हार गई लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसकी खूब तारीफ हो रही है। उन्होंने जो 95 मीटर लंबा चक्का मारा था उसे देखकर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की पत्नी नताशा डर गई।  

    बता दें कि रोहित शर्मा ने यह लंबा छक्का रबाडा की गेंद पर मारा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। बताना चाहते हैं कि मुंबई इंडियंस ने चार ओवर में 1 विकेट खोकर जब 38 रन बनाए थे। उसके बाद कगीसो रबाडा गेंदबाजी करने आए। इसी समय हिटमैन रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए यह लंबा छक्का जड़ दिया। रोहित ने यह छक्का जहां मारा वहां खिलाड़ियों की पत्नियां बैठी थी। पंड्या की पत्नी नताशा ने यह छक्का देखकर एक अलग ही रिएक्शन दिया। इस दौरान रोहित की पत्नी रितिका भी तालियां बजाती नजर आयी। 

    देखें वीडियो-

    ज्ञात हो कि मुंबई की तरफ से दिए गए 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने शिखर धवन और स्टीव स्मिथ की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर यह टारगेट 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। ललित यादव ने भी नाबाद 22 रनों की पारी खेली।

    वहीं टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए आयी मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 137 रन ही बना सकी। मुंबई की तरफ से सबसे अधिक रोहित शर्मा ने 44 रन बनाए। दिल्ली इस मैच में जीत के साथ प्वाइंट टेबल में 6 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। आरसीबी के भी छह अंक हैं।