today-in-history July 7- Mahendra Singh Dhoni born among cricket's most successful players

Loading

नई दिल्ली. दुनिया के दिग्गज खिलाडियों में से एक और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन का शुक्रिया जो मुझे हमेशा हासिल हुआ। 7 बजकर 29 मिनट पर ये समझें कि मैं रिटायर हो गया हूं।’ धोनी आईपीएल (IPL) में खेलते रहेंगे।

धोनी का शेयर किया वीडियो 4 मिनट और 7 सेकेंड का है, जिसमें उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म ‘कभी-कभी’ का मशहूर गीत भी लगाया है, जिसके बोल हैं, ‘मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है, पल दो पल मेरी हस्ती है, पल दो पल मेरी जवानी है।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

‘रांची का यह राजकुमार’ क्रिकेट के इतिहास में महानतम खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करा चुका है। उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 मैच खेले। करियर के आखिरी चरण में वह खराब फॉर्म से जूझते रहे, जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में पांचवें से सातवें नंबर के बीच में बल्लेबाजी के बावजूद 50 से अधिक की औसत से 10,773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाये और भारत को 27 से ज्यादा जीत दिलाई। आंकड़ों से हालांकि धोनी के करियर ग्राफ को नहीं आंका जा सकता।

कैप्टन कूल क्रिकेट जगत में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी, मैच के हालात को भांपने की क्षमता और विकेट के पीछे जबर्दस्त चुस्ती ने पूरी दुनिया के क्रिकेटप्रेमियों को दीवाना बना दिया था। वह कभी जोखिम लेने से पीछे नहीं हटे। इसलिए 2007 टी20 विश्व कप का आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा जैसे नए गेंदबाज को दिया जो 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में फार्म में चल रहे युवराज सिंह से पहले बल्लेबाजी के लिये आए। दोनों बार भारत ने खिताब जीता और धोनी देशवासियों के नूर-ए-नज़र बन गए। आईपीएल में तीन बार चेन्नई को जिताकर वह ‘थाला’ कहलाए।

गौरतलब है कि धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था। जिसके बाद उनके फैन्स उनका मैदान पर काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, उनके रिटायरमेंट के बारें में भी काफी चर्चा हो रही थी।

धोनी के सन्यास के बाद कई क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा कि “धोनी जैसा खिलाड़ी होना नामुमकिन है… ना कोई है… ना कोई था… ना कोई होगा एमएस के जैसा…”। एक साथ असंख्य यादों के लिए धन्यवाद और आगे भी आप एक महान और समान रूप से प्रेरक जीवन की कामना करते हैं।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने धोनी के संन्यास पर ट्विटर पर लिखा कि ‘भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान काफी सराहनीय रहा है। 2011 के विश्व कप को एक साथ जीतना मेरे जीवन का सबसे अच्छा क्षण रहा। आपको और आपके परिवार को आपकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य अश्विन ने ट्वीट किया है कि “लीजेंड हमेशा की तरह अपने ही स्टाइल में रिटायर होते हैं भाई आपने देश को सबकुछ दिया चैंपियंस ट्रॉफी की खुशी, 2011 विश्व कप और चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत हमेशा मेरी यादों में बनी रहेगी भविष्य के लिए शुभकामनाएं

हार्दिक पांड्या ने धोनी के साथ अपनी कुछ ख़ास तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि ‘महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक है‘ साथ ही उन्होंने अपने करियर में धोनी को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया

केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने भी महेंद्र सिंह धोनी के लिए ट्वीट किया उन्होंने लिखा, “धोनी ने अपने अनोखे स्टाइल से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया है मुझे उम्मीद है कि वो आने वाले वक़्त में भी भारतीय क्रिकेट को मज़बूत करने में सहयोग देते रहेंगे भविष्य के लिए शुभकामनाएं” आख़िर में अमित शाह ने लिखा, ‘दुनिया हेलिकॉप्टर शॉट्स मिस करेगी, माही!’

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी धोनी के रिटायरमेंट पर ट्वीट कर कहा कि उनका योगदान कोई नहीं भूल सकता है उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “हर क्रिकेटर को एक दिन अपना सफर खत्म करना पड़ता है लेकिन जब कोई ऐसा ये ऐलान करे जो आपसे काफी करीब से जुड़ा हो तो आप कुछ ज्यादा ही भावुक हो जाते हैं आपने जो भी देश के लिए किया वो सभी के दिलों में हमेशा रहेगा

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी इस मौके पर ट्वीट कर धोनी को याद किया उन्होंने कहा कि उनका धोनी के साथ खेलना एक सौभाग्य की बात थी इरफान पठान ने धोनी को एक दोस्त भी बताया उन्होंने कहा कि धोनी ने क्रिकेट के मैदान में रहते हुए देश को कई बड़े सम्मान दिलाए और उनका करियर काफी महान रहा

रतन टाटा ने एक भी इस मौके पर फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर कर धोनी को याद किया। उन्होंने अपने टाइमलाइन पर लिखा, ‘देश के लिए आपके योगदान को कभी नहीं भूल पाएंगे एमएस धोनी।’ 
इसी फेहरिस्त में मध्य़प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर महेंद्र सिंह धोनी को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “महेंद्र सिंह धोनी मात्र एक क्रिकेटर नहीं हैं, वह छोटे शहरों और सामान्य परिवार से आने वाले उन करोड़ों युवाओं की ‘हिम्मत’ हैं, जिनमें कुछ बड़ा करने का जज्बा है। उनके जीवन से एक बात हर महत्वाकांक्षी भारतीय को सीखनी चाहिए ‘Its Never Too Late’.”   

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धोनी को नवीन पारी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, विलक्षण प्रतिभा संपन्न, अद्भुत नायक, धैर्य के प्रतिमान, भारतीय क्रिकेट जगत के जाज्वल्यमान नक्षत्र श्री एमएस धोनी द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा एक युग की समाप्ति है। आपने सदैव भारत का मान बढ़ाया है, आप युवाओं की प्रेरणा हैं। नवीन पारी के लिए मेरी शुभेच्छाएं!

संन्यास के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी और रैना की लेटेस्ट फोटो शेयर की। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Date: Independence Day Time: Sunset at the southernmost tip of India Place: Chepauk, their Anbuden #73Forever #Thala #ChinnaThala 🦁🦁

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl) on

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, “विश्व में एकमात्र ऐसा कैप्टन जिसने भारत को क्रिकेट के हर फॉर्मेट में नम्बर-1 बनाया। हम भारतवासियों को गर्व के अनगिनत मौके देने के लिए शुक्रिया कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी। क्रिकेट के मैदान पर आपकी सफलता युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगी।”