आज आईपीएल (IPL) का ‘एल-क्लासिको’ (El CLASICO)

  • *धोनी के साथ इन 4 धुरंधरों पर रहेगी नज़र
  • *कोहली का रिकॉर्ड तोड सकते हैं रोहित शर्मा

Loading

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL T20) के सीजन-13 का श्रीगणेश आज 19 सितंबर शाम 7 बजे हो रहा है। पहली भिड़ंत चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने जा रहा है। यही दोनों टीम पिछले सीज़न (सीज़न-12) के फाइनल में लड़ी थीं, और बड़े ही रोमांचक मैच में बाज़ी रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस मार ले गई थी। इन्हीं दोनों जैसी महारथी टीम के मुकाबले को  आईपीएल (IPL) का ‘एल-क्लासिको’ भी कहा जाता है।

फुटबॉल की दुनिया में क्लब लेवल पर बार्सिलोना (BARCELONA) और रियाल मैड्रिड (REAL MADRID) के बीच होने वाले सबसे बड़े मुकाबले को ‘एल-क्लासिको’ कहा जाता है। मुंबई इंडियंस कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा ने सबसे पहले चेन्नई और मुंबई के मुकाबले को ‘एल-क्लासिको’ (EL CLASICO) कहा था। हिटमैन ने मुकाबले से ठीक एक दिन पहले एक बयान में एक बार फिर  दोहराया। 

IPL T20 की इन दोनों के खिलाड़ियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने की होड़ तो होगी ही, पर, क्रिकेट प्रेमियों और क्रिकेट पंडितों की नजरें इन चार ख़ास खिलाड़ियों पर रहेगी।

पिछले साल सीज़न 12 के फाइनल में चेन्नई (CSK) को मुंबई (MI) ने कांटे की टक्कर वाले मैच में शिकस्त दी थी और चौथी बार IPL T20 की चैंपियन बनी थी। इस बार भी मुकाबला देखने लायक होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर सबकी नजरें टिकी होंगी, जो करीब 14 महीने बाद मैदान में उतर रहे हैं। 

*धोनी के साथ इन 4 धुरंधरों पर रहेगी नज़र

1. महेंद्र सिंह धोनी

गौरतलब है कि उन्होंने इसी साल 15 अगस्त को शाम 7 बजकर 29 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। 2019 ICC वर्ल्ड कप (WORLD CUP) के बाद से किसी मैच में नहीं उतरे। महेंद्र सिंह धोनी (MSD) का रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ बेहतरीन रहा है। माही ने मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के ख़िलाफ़ 663 रन बनाए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की इस साल की मौजूदा टीम में मुंबई (MUMBAI INDIANS) के ख़िलाफ़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज धोनी ही हैं। हालांकि, उनसे ज्यादा सुरेश रैना ने मुंबई इडियन्स (MUMBAI INDIANS) ke ख़िलाफ़ 747 रन बनाए हैं, लेकिन वे इस सीज़न के टूर्नामेंट से बाहर हैं। ज़ाहिर है, महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में भी मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ अपनी फॉर्म बनाए रखेंगे और तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का दिल ज़रूर जीतना चाहेंगे।

धोनी (MSD) के बाद आज के मैच में रोहित शर्मा पर सबकी की नजर रहेगी। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने चेन्नई (CSK) के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त रन बटोरे हैं। CSK के विरुद्ध सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रोहित शर्मा ही हैं। 

2. रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने 27 मैच में 705 रन बनाए हैं। और हां, आज के मैच में अगर रोहित 43 रन  और जोड़ लेते हैं तो IPL T20 में चेन्नई (CSK) के ख़िलाफ़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल, इसका खिताब आरसीबी (RCB) के कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के नाम है जिन्होंने 747 रन बनाए हैं। साफ है, रोहित शर्मा विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़कर पहले नंबर पर कब्ज़ा करने उतरेंगे। उनकी धाकड़ बल्लेबाज़ी की उम्मीद सभी को रहेगी।

3. हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या पर भी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें होंगी। हार्दिक एक अरसे बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। 2019 के साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ सीरीज खेलने के बाद उन्होंने  पेशेवर मैचों में मौजूदगी नहीं दिखाई है। हां, इसी साल,  साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ उनकी वापसी होनी थी पर,  कोरोना महमवारी की वजह से सीरीज़ रद्द कर हो गया। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने आईपीएल (IPL T20) में मुंबई (MUMBAI INDIANS) के लिए 66 मैचों में 1,068 रन बनाने के साथ 42 विकेट भी झटके हैं।

4. ड्वेन ब्रावो 

ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) का जादू चलेगा या नहीं, इस बात को लेकर उनके रोमांच पैदा कर देने वाले पालन को देखने का सबको इंतज़ार होगा। कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) खेलकर लौटे ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को काफी उम्मीदें होंगी। ब्रावो माही की टीम (CSK) के बेस्ट ऑलराउंडर हैं। 

दाएँ हाथ के मीडियम पेसर ब्रावो ने अब तक मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 19 मैचों में 28 विकेट झटके हैं। और, मुंबई इडियन्स के खिलाफ सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। साथ ही, मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज हैं।

-विनय कुमार