मीराबाई चानू ने बढ़ाया भारत का मान, कई दिग्गज दे रहें बधाई और शुभकामनाएं

    Loading

    नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) के मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग (Weightlifting) में पहला सिल्वर मेडल (Silver Medal) लाया है। जिसके बाद उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। साथ ही लोग कई तरह की प्रतिक्रिया देकर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। कई दिग्गज ने मीराबाई चानू की खूब तारीफ भी की हैं। 

    जिसमें देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति भी शामिल हैं। पीएम ने मोदी ने ‘चीयर4इंडिया’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘टोक्यो 2020 की इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती थी। भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। भारत का मान बढ़ाने वाली चानू को पूरा देश शुभकामनाएं देने में लगा हुआ है।

    इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Sports Minister Anurag Thakur) ने भी मीराबाई चानू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भारत के बाकी खिलाड़ी भी मीराबाई चानू की तरह इतिहास बनाएंगे। 

    वहीं झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मीराबाई चानू को टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाने हेतु अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बैस ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने देश को पदक दिलाने की शुरुआत कर दी है। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर चानू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    इसके अलावा पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजूजू ने भी मीराबाई चानू को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “भारत ने ओलंपिक में पहला पदक जीता #Tokyo2020 मीराबाई चानू ने 49 किग्रा महिला भारोत्तोलन में रजत पदक जीता और भारत को गौरवान्वित किया, बधाई हो ! #चीयर4इंडिया।”

    बता दें कि मीराबाई चानू ने इस बार के ओलंपिक में भारत का खाता खोलते हुए सिल्वर पदक जीता है। उन्होंने कई तरह के संघर्षों का सामना करते हुए यह जीत हासिल की है। मीराबाई चानू के अलावा ऐसे कई खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में मौजूद हैं, जो देश के लिए पदक जीत सकते हैं। जिसकी देश को बेसब्री से इंतज़ार है।