टोक्यो में ओलंपिक मशाल रिले जारी, खेल शुरू होने में चार दिन बाकी

    Loading

    टोक्यो: ओलंपिक मशाल रिले के टोक्यो चरण ने सोमवार को ग्यारहवें दिन में प्रवेश किया, जो इस पूरे आयोजन का दिन 117 दिन है। टोक्यो 2020 ग्रीष्मकालीन खेलों के उद्घाटन में और चार दिन बचे हैं। 

    टोक्यो ओलंपिक मशाल रिले को 121 दिनों में जापान के सभी 47 प्रान्तों का दौरा करना था। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण हालांकि कुछ रुकावटें भी आयी। मशाल रिले 23 जुलाई को तोक्यो में होने वाले उद्घाटन समारोह में समाप्त होगा। 

    बता दें कि, इस साल टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से होना है और ये 8 अगस्त तक चलेगा। दरअसल, खेलों के इस महाकुंभ कहे जाने वाले ओलिंपिक का आयोजन पिछले साल ही होना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इसे एक साल के लिए टाल दिया गया था। जिसके बाद इसका आयोजन इस साल किया जा रहा है। हालांकि, हालात अब भी काबू में नहीं है, इसी वजह से इस बार ओलिंपिक में स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)