हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने खिलाड़ियों को यूं दी बधाई, फोन पर कप्तान मनप्रीत सिंह और कोच से की बात

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic 2020) में 41 साल बाद कांस्य पदक (Indian Hockey Team Wins Bronze Medal) जीतकर इतिहास रच दिया है। जिसकी बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार यानी आज पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और मुख्य कोच ग्राहम रीड, साथ ही सहायक कोच पीयूष दुबे से बात की। जीत हासिल करने और कांस्य पदक जीतने के लिए टीम को बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने मनप्रीत सिंह से कहा कि उन्हें इस “इतिहास लिखने वाली टीम पर गर्व है।”

    बता दें कि आज भारतीय हॉकी टीम के पास 41 साल बाद ओलंपिक पदक हासिल करने का मौका था। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में भले ही बेल्जियम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके पास कांस्य पदक जीतने का आज मौका था। जिसे भारत ने बखूबी तौर से हासिल किया। कांस्य पदक प्लेऑफ मुकाबले में आज भारत ने जर्मनी को हराकर यह पदक अपने नाम किया।   

    बात अगर मैडल की करें तो भारतीय हॉकी का इतिहास बेहद ही शानदार रहा है। लेकिन, भारत ओलंपिक खेलों में वर्ष 1980 के बाद से ही कोई मेडल नहीं जीत पाया था। जिसकी कमी आज पूरी हो गई है। 41 सालों के लंबे अंतराल के बाद भारत में हॉकी का मेडल आ चूका है। बेहतरीन प्रदर्शन कर हॉकी टीम ने पदक अपने नाम कर ही लिया है।