(Photo Credits-Twitter)
(Photo Credits-Twitter)

    Loading

    तोक्यो: भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में करारी शिकस्त के बाद जोरदार वापसी करते हुए तोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) की पुरुष हॉकी स्पर्धा के पूल ए में मंगलवार को यहां अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हराया। 

    भारत की ओर से रूपिंदर पाल सिंह (15वें और 51वें मिनट) ने दो जबकि सिमरनजीत सिंह (14वें मिनट) ने एक गोल दागा। इससे पहले दो क्वार्टर के बाद भारतीय टीम  ने स्पेन पर 2-0 की बढ़त बनाई थी। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तरीके से इस मैच में डिफेंड किया है।

    भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर विजयी शुरुआत की थी लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में उसे 1-7 की करारी हार का सामना करना पड़ा था।

    वहीं इससे पहले रविवार को ग्रुप-ए के मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से हराया था। हालांकि अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से एक गोल दिलप्रीत सिंह ने किया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)