टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 100 से अधिक खिलाड़ी, यहां पढ़ें सभी के नाम

    Loading

    नई दिल्ली: ओलंपिक (Olympic) खेलों का त्यौहार माना जाता है। जिसकी मेजबानी इस साल जापान (Japan) कर रहा है। इसका आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में किया जा रहा है। 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों (Olympic Games) की शुरुआत होना है। वहीं भारत (India) से भी इन खेलों में 100 से ज़्यादा खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं। जिसमें विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, दीपिका कुमार, पीवी सिंधु जैसे खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल (Gold Medal) भारत लाने की उम्मीद की जा रही है। इस साल 100 से ज्यादा भारतीय एथलीट पर पूरे भारत की नज़र रहने वाली है। तो चलिए आपको बताते हैं कौनसे खेल में कौनसे खिलाड़ी भाग लेंगे…

    हॉकी (Hockey) 

    भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी में पुरुष और महिला दोनों ही टीम इस बार ओलंपिक में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

    बॉक्सिंग (Boxing) 

    ओलंपिक खेलों में बॉक्सिंग ऐसा फील्ड है जहां पिछले कुछ सालों में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस खेल में इस बार भारत की स्टार खिलाड़ी मैरीकॉम के अलावा अमित पंघाल से भी मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही है। 

    मैरी कॉम (51 किलोग्राम)

    विकास कृष्णा (69 किलोग्राम)

    लवलीना (69 किलोग्राम)

    आशीष कुमार (75 किलोग्राम)

    पूजा रानी (75 किलोग्राम)

    सतीश कुमार (91 किलोग्राम)

    अमित पंघाल (52 किलोग्राम)

    मनीष कौशिक (63 किलोग्राम)

    सिमरनजीत कौर (60 किलोग्राम)

    बैडमिंटन (Badminton) 

    बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु से भारत को काफी उम्मीद है। उन्होंने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

    पीवी सिंधु (बैडमिंटन)

    बी साई (बैडमिटन)

    सिक्की रेड्डी और चिराग सेट्ठी (बैडमिंटन डबल्स इवेंट)

    एथलीट्स (Athletes)

    ओलंपिक खेलों में एथलीट्स भारत का मजबूत पक्ष नहीं रहा है। लेकिन, फिर भी कुछ खिलाड़ियों से भारत को उम्मीद है कि वह गोल्ड मैडल जीत सकते हैं। जैसे जवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह। 

    केटी इरफान (20 किलोमीटर रेस वॉक)

    संदीप कुमार (20 किलोमीटर रेस वॉक)

    राहुल रोहिला (20 किलोमीटर रेस वॉक)

    गुरप्रीत सिंह (50 किलोमीटर रेस वॉक)

    भावना  (20 किलोमीटर रेस वॉक)

    प्रियंका गोस्वामी (20 किलोमीटर रेस वॉक)

    अश्विनाश सबले (300 मीटर स्टीपल चेस)

    नीरज चोपड़ा (जवलिन थ्रो)

    शिवपाल सिंह (जवलिन थ्रो)

    अनु रानी (जवलिन थ्रो)

    तेंजद्रपाल सिंह (शॉट पुट)

    मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप)

    एमपी जयबीर (400 मीटर हर्डल रेस)  

    दुत्ती चंद (100 मीटर और 200 मीटर रेस इवेंट)

    कमलप्रीत कौर (डिस्कस थ्रो)

    सीमा पुनिया (डिस्कस थ्रो)

    फेंसिंग (Fencing) 

    ओलंपिक गेम्स के फेंसिंग इवेंट में भारत पहली बार हिस्सा लेने जा रहा है। भवानी देवी ओलंपिक खेलों के फेंसिंग इवेंट में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं। 

    गोल्फ (Golf) 

    इस बार टोक्यो ओलंपिक में गोल्फ में भारत को अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। इस खेल में पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में भारत हिस्सा लेने वाला है। 

    अनिर्बान लहरी

    उद्यन मने

    अदित्ति अशोक

    जिमनास्टिक

    प्रणति नायक भारत की ओर से ओलंपिक खेलों में क्वालीफाई करने वाली सिर्फ दूसरी जिमनास्ट हैं। 

    शूटिंग (Shooting) 

    इस साल भारत से 15 भारतीय शूटर ओलंपिक खेलों में क्वालीफाई करने में कामयाब रहे हैं। 

    अंजुम मोदगिल (10 मीटर)

    अपूर्व चेंदला (10 मीटर)

    दिवयांश सिंह (10 मीटर)

    दीपक कुमार (10 मीटर)

    मनु भाकर (10 मीटर)

    यशस्वीनी सिंह (10 मीटर)

    सौरव चौधरी (10 मीटर)

    अभिषेक वर्म (10 मीटर)

    राही (25 मीटर)

    चिंकी यादव (25 मीटर)

    तेजस्वीनी सावंत (50 मीटर)

    संजीव राजपूत (50 मीटर)

    ऐश्वर्या प्रताप (50 मीटर)

    अंगद वीर सिंह (Skeet)

    मीराज सिंह (Skeet)

    टेबल टेनिस (Table Tennis)  

    टेबल टेनिस में भारत की ओर से चार खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं। शरथ कमल और मनिका बतरा से मेडल जीतने की उम्मीद है।

    शरथ कमल

    साथियान              

    सुतीर्था मुखर्जी

    मनिका बतरा

    वेटलिफ्टिंग (Weightlifting) 

    भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक के वेटलिफ्टिंग इवेंट में मीराबाई चानू हिस्सा लेने वाली अकेली खिलाड़ी हैं। मीराबाई चानू वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर सेकंड पर आती हैं। 

    रेसलिंग (Wrestling)

    टोक्यो ओलंपिक के रेसलिंग इवेंट में भारत की ओर से सात खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हालांकि रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। 

    सीमा बिस्ला (50 किलोग्राम)

    विनेश फोगाट (53 किलोग्राम)

    अंशु मलिक (57 किलोग्राम)

    सोनम मलिक (62 किलोग्राम)

    रवि कुमार दहिया (57 किलोग्राम)

    बजरंग पुनिया (65 किलोग्राम)

    दीपक पुनिया (86 किलोग्राम)

    सेलिंग (Sailing)

    ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने वाली नेत्रा कुमानन पहली भारतीय महिला नौकाचालक हैं। 

    नेत्रा कुमानन 

    विष्णु सरवनन

    केसी गणपित और वरुण 

    टेनिस (Tennis) 

    साल 1992 के बाद यह पहला मौका है जब टेनिस के पुरुष इवेंट में भारत की ओर से कोई खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेगा। लेकिन सनिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी महिला इवेंट में हिस्सा लेगी। 

    स्विमिंग (Swimming) 

    सजन प्रकाश भारत की ओर से स्विमिंग में हिस्सा लेने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल करेंगे। 

    रोइंग (Rowing) 

    भारत की ओर से रोइंग में अर्जुन और अरविंद सिंह क्वालीफाई हुए हैं। 

    तीरंदाजी (Archery) 

    इस बार तीरंजदाजी में भारत शानदार फॉर्म में चल रहा है। इसलिए भारत को दीपिका कुमारी से मेडल की सबसे ज्यादा उम्मीद है। भारत को मेन्स टीम इवेंट में भी मेडल मिल सकता है।

    तरुणदीप राय

    अतनु दास 

    प्रवीन जाधव

    दीपिका कुमारी

    जुडो (Judo) 

    भारत की ओर से जुडो में सुशीला देवी हिस्सा लेने वाली अकेली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 48 किलोग्राम कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है।