टोक्यो. एक बड़ी खबर के अनुसार भारत के बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को हराकर टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) 65 किलो कुश्ती स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जी हाँ आज बजरंग पुनिया ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। उन्होंने किर्गिस्तान के अरनाजर अकमातालिव को हराकर क्वार्टर फाइनल में बेहतरीन एंट्री कर ली है।
#TokyoOlympics | Wrestler Bajrang Punia wins against Kyrgyzstan’s E Akmataliev in Men’s 65kg Freestyle 1/8 final match, enters quarterfinals pic.twitter.com/VGYxES1jA0
— ANI (@ANI) August 6, 2021
वैसे तो ये मुकाबला 3-3 से बराबर था। लेकिन बजरंग ने इस मैच में तकनीकी आधार पर जीत हासिल कर ली है। आज बजंरग ने पहला पीरियड 3-1 से अपने नाम किया था। दूसरे पीरियड में बजरंग ने अकमातालिव की टांग पकड़कर फीतले दांव लगाने की कोशिश की जरुर थी, लेकिन दूसरी टांग हाथ में नहीं आने से चूक गए।
He has made the country proud today. We wish he wins the gold medal for India at #TokyoOlympics: Father of wrestler Bajrang Punia
Wrestler Bajrang Punia has advanced to the quarterfinals after defeating Kyrgyzstan’s E Akmataliev in Men’s 65kg Freestyle 1/8 final match pic.twitter.com/DIOuzjTWhd
— ANI (@ANI) August 6, 2021
आखिरी 30 सेकंड तक भी दूसरे पीरियड में बजरंग आगे थे, लेकिन अकमातालिव ने अचानक आक्रामक रुख के साथ दो बार 1-1 अंक जुटाकर उनसे बराबरी कर ली। आखिर में बजरंग को ज्यादा बड़ा दांव लगाने के चलते तकनीकी आधार पर आज इस मैच का विजेता घोषित किया गया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला ईरान के Morteza CHEKA GHIASI के साथ होगा। जिसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार है।
इसके पहले आज अपना पहला टोक्यो ओलंपिक खेल रही भारतीय पहलवान सीमा बिस्ला (Seema Bisla) 50 किलोवर्ग के पहले दौर में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से 1. 3 से हार गई । सीमा को हमदी ने खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया। तो वहीं इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला ओलंपिक पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया जिसे शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन ने 4. 3 से हराया।