टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम का गोल्ड जीतने का सपना टूटा, अर्जेंटीना ने 2-1 हार से हराया

    Loading

    टोक्यो: भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) का टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में गोल्ड (Gold) जीतने का सपना टूट गया है। सेमीफाइनल में खेले गए मैच में भारत (India) को अर्जेंटीना (Argentina) से 2-1 से हार का समाना करना पड़ा है। वहीं अब कांस्य के लिए भारतीय टीम ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) के खिलाफ खेलेगी।  

    रत को दूसरे ही मिनट में गुरजीत कौर ने बढत दिलाई थी लेकिन अर्जेंटीना के लिये कप्तान नोएल बारियोनुएवो ने 18वें और 36वें मिनट में गोल दागे ।  भारत का सामना कांस्य पदक के लिये ब्रिटेन से होगा ।

    हॉकी टीमों के शानदार प्रदर्शन के लिए याद रहेगा टोक्यो 

    महिला हॉकी टीम को सेमी फ़ाइनल में मिली हार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर हौसला अफजाई की है. पीएम ने लिखा, “एक चीज जिसे हम टोक्यो 2020 के लिए याद रखेंगे, वह है हमारी हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन। आज और खेलों के माध्यम से, हमारी महिला हॉकी टीम ने धैर्य के साथ खेला और शानदार कौशल दिखाया। टीम पर गर्व है। आगे के खेल और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

    ज्ञात हो कि, ओलंपिक में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ख़राब हुई थी। लीग के पहले तिन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उसके बाद वापसी करते हुए भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में खेले गए मैच में भारतीय महिला टीम ने विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।