File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में अभी भी भारत की उम्मीद ज़िंदा है। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते आज का मैच अपने नाम कर लिया है। टीम ने आज सुबह खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। जिसके बाद भारत अब की उम्मीदें और भी बढ़ गई है। महिला हॉकी टीम को पूरा भारत बधाई देने में व्यस्त है, तो वहीं भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’फेरेल (Barry O’Farrell Congratulate Indian Women Hockey Team) ने भी भारत की महिला हॉकी टीम को बधाई दी। 

    बैरी ओ’फेरेल ने ट्वीट कर लिखा “यह एक कठिन हॉकी मैच था, लेकिन आपका बचाव अंत तक बना रहा। सविता पूनिया, ‘भारत की महान दीवार’ – को हराया नहीं जा सका! सेमी और ग्रैंड फाइनल के लिए शुभकामनाएं।” उनके इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है। क्योंकि भारत ने जिस टीम को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की वहां से बधाई आना भारत के लिए बहुत गर्व की बात है।

    इसके अलावा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Sports Minister Anurag Thakur), यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने महिला हॉकी टीम की इस जीत पर उन्हें बधाई दी है। 

    अनुराग ठाकुर का ट्वीट:

    देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि महिला हॉकी टीम ने इतिहास बना दिया है। पहला दफा हम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 130 करोड़ भारतीय देश की महिला हॉकी टीम के साथ हैं। 

    किरेन रिजिजू का ट्वीट:

    राहुल गांधी ने भी महिला हॉकी टीम को दी बधाई: 

    प्रियंका गांधी का ट्वीट:

    प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘लड़कियों ने इतिहास रच दिया है।’ महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा, जिसके बाद अब पूरे देश में इनकी चर्चा हो रही है। अब टीम मेडल से केवल दो कदम दूर है।