पैरालंपिक में भारत की झोली में आया एक और मेडल, बैडमिंटन में मनोज सरकार ने जीता कांस्य पदक

    Loading

    टोक्यो: जापान के टोक्यो में शुरू पैरालंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा लगातार जारी है। शनिवार को भारत की झोली में एक और मेडल आ गया है। बैडमिंटन SL 3 कैटेगरी के सिंगल में मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीत लिया है। इसी ले साथ भारत में इस पैरालंपिक में 15 मेडल अपने नाम कर लिया है। 

    मेडल लाने के लिए बधाई 

    पीएम नरेन्द्र मोदी ने मनोज सरकार को बधाई देते हुए कहा, “बहुत खुश मनोज सरकार का शानदार प्रदर्शन। बैडमिंटन में प्रतिष्ठित कांस्य पदक स्वदेश लाने के लिए उन्हें बधाई। आने वाले समय के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

    अब तक जीते 17 मेडल 

    आज जीते चार मेडल के बदलौत पैरालंपिक 2020 में भारत ने अब तक कुल 17 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। जिसमें चार गोल्ड, सात सिल्वर और छह कांस्य पदक शामिल है। इसी के बदलौत भारत मेडल तालिका में 25 वें स्थान पर पहुंच गया है। इसी के साथ टोक्यो पैरालंपिक 2020 भारत के लिए अब तक का सबसे सफल पैरालंपिक भी बन गया है। यह पहला मौका है जब भारतीय खिलाड़ियों ने इतने मेडल जीते हैं।