Virat Kohli
File Photo

South Africa vs India ODI Series, 2022 के 3 मैच 19 से 23 जनवरी के बीच खेली जाएगी।

    Loading

    -विनय कुमार

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच  (India vs South africa Test Series, 2021-2022) 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अब दोनों देशों के बीच 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला होगी। South Africa vs India ODI Series, 2022 के 3 मैच 19 से 23 जनवरी के बीच खेली जाएगी। बेशक, टीम इंडिया इस सीरीज में टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार का बदला लेना चाहेगी। लेकिन, आंकड़े बताते हैं कि साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय वनडे टीम का रिकॉर्ड शानदार तो नहीं है। ऐसे में इस वनडे सीरीज के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul Captain SA vs IND ODI Series, 2022) के लिए बड़ी चुनौती होगी।

    अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज का इतिहास बताता है कि भारत और सूट अफ्रीका के बीच अब तक 5 वनडे सीरीज खेली जा चुकी है। जिसमें सिर्फ 2018 के दौरे में टीम इंडिया के धुरंधर एंग्री यंग मैन कप्तान विराट कोहली (virat kohli) की कप्तानी में ही भारत सीरीज दर्ज कर पाया। बाकी पहले खेली गई सभी सीरीज में टीम इंडिया को शिकस्त ही मिली। आपको याद दिला दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारत ने 2018 में 6 मैचों की वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को 5-1 से हराया था और मेज़बान देश को उसी की ज़मीन पर हराकर जीत दर्ज करने का इतिहास रचा था। आइए जानें साउथ अफ्रीका के दौरे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई सीरीज की रिपोर्ट :

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 19 जनवरी 2022 से 6ठी वनडे सीरीज आरंभ होने जा रही है। इससे पहले दोनों देशों के बीच 5 वनडे सीरीज हो चुकी हैं। 

    भारत ‘बनाम’ साउथ अफ्रीका (IND vs SA ODI Series 1992)

    साल 1992 में भारत और साउथअ अफ्रीकाके बीच 7 मैचों की ODI Series खेली गई थी। South Africa ने उस सीरीज में 5-2 से जीत हासिल की थी। उस सीरीज में शुरू के दो मैच साउथ अफ्रीका ने जीते, उसके बाद तीसरे मैच में भारत ने उसे हराया था।  चौथा, पांचवां और छठा मुकाबला साउथ अफ्रीका ने जीता था और सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत ने। उस दौरे में वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) और  साउथ अफ्रीका के कमान केप्लर वेसल्स (Kepler Wessels) थे।

    * 7 Dec 1992, पहला वनडे- शिकस्त

    * 9 Dec 1992, दूसरा वनडे- शिकस्त 

    * 11 Dec 1992, तीसरा वनडे- विजय

    * 13 Dec 1992, चौथा वनडे- शिकस्त

    * 15 Dec 1992, पांचवां वनडे- शिकस्त

    * 17 Dec 1992, छठा वनडे- शिकस्त

    * 19 Dec 1992, सातवां वनडे- विजय

    भारत ‘बनाम’ दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA ODI Series, 2006)

    साल 2006 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की ODI सीरीज खेली गई थी। उस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 4-0 से विजय हासिल की थी। सीरीज का पहला मैच  जोहानिसबर्ग में खेला गया था जो बारिश के कारण रद्द हो गया था। बाकी के सभी 4 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते थे। उस दौरे में टीम इंडिया की कप्तानी राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid Captain) कर रहे थे और साउथ अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith Captain) थे।

    * पहला टेस्ट बारिश के कारण रद्द हुआ

    * 22 Nov 2006, दूसरा वनडे- शिकस्त

    * 26 Nov 2006, तीसरा वनडे- शिकस्त

    * 29 Nov 2006, चौथा वनडे- शिकस्त

    * 3 Dec 2006, पांचवां वनडे- शिकस्त

    भारत ‘बनाम’ साउथ अफ्रीका (IND vs SA ODI Series, 2011)

    साल 2011 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज हुई थी। उस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3-2 से हराया था। सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले में भारत जीता। जबकि, पहले, चौथे और पांचवें मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की थी। उस दौरे में टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Captain) थे और विपक्षी टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith Captain) थे।

    * 12 Jan 2011, पहला वनडे- शिकस्त

    * 15 Jan 2011, दूसरा वनडे- विजय

    * 18 Jan 2011, तीसरा वनडे- विजय

    * 21 Jan 2011, चौथा वनडे- शिकस्त

    * 23 Jan 2011, पांचवां वनडे- शिकस्त

    भारत ‘बनाम’ दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA ODI Series, 2013)

    साल 2013 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज हुई थी। उस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से शिकस्त दी थी। एक मैच बेनतीजा रहा था। सीरीज के पहले और दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की थी, जबकि अंतिम मैच बेनतीजा रहा था।  गौरतलब है कि ‘कैप्टेन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Captain South Africa Tour) की कप्तानी में टीम इंडिया की वह उस देश के दौरे में दूसरी वनडे सीरीज थी। उस सीरीज में साउथ अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers Captain South Africa) थे।

    * 5 Dec 2013, पहला वनडे- शिकस्त

    * 8 Dec 2013, दूसरा वनडे- शिकस्त

    * 11 Dec 2013, तीसरा वनडे- बेनतीजा

    भारत ‘बनाम’ साउथ अफ्रीका (IND vs SA ODI Series, 2018)

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साउथ अफ्रीका के दौरे में पिछली सीरीज 2018 में खेली गई थी। इस सीरीज में टीम इंडिया ने नया इतिहास लिखा। भारतीय टीम के जोशीले कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain South Africa Tour) की कप्तानी में भारत ने 6 मैचों की उस सीरीज में 5-1 से जीत दर्ज़ की थी। उस सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी  फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis Captain South Africa) के हाथ थी। साउथ अफ्रीका को सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली थी। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में यह टीम इंडिया की पहली वनडे सीरीज जीत थी।

    * 1 Feb 2018, पहला वनडे- विजय

    * 4 Feb 2018, दूसरा वनडे- विजय

    * 7 Feb 2018, तीसरा वनडे- विजय

    * 10 Feb 2018, चौथा वनडे- शिकस्त

    * 13 Feb 2018, पांचवां वनडे- विजय

    * 16 Feb 2018, छठा वनडे- विजय