Harry Brook

ICC ODI World Cup, 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। भारत की मेज़बानी में इस सीजन का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, और ICC ODI World Cup, 2023 Final Match 19 नवंबर को इसी मैदान पर होगा। वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंग्लैंड ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है।

वनडे वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड ने अपनी टीम से एक खिलाड़ी का नाम निकलकर एक नया नाम शामिल कर दिया है। फिलहाल जो प्रस्तावित टीम है, उससे जेसन रॉय (Jason Roy) की जगह हैरी ब्रूक  (Harry Brook) को शामिल किया गया है। खबरों के मुताबिक, जेसन रॉय पीठ की इंजरी की वजह से वर्ल्ड कप की टीम से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि England vs New Zealand Bilateral Series, 2023 में भी उन्होंने शिरकत नहीं की थी। इसी वजह से ECB (England and Wales Cricket Board) की  जगह हैरी ब्रूक  को शामिल करने का फैसला लिया है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि जेसन रॉय ने इस साल 2 शानदार सेंचुरी लगाई थी। गौर करने वाली बात ये भी है कि जब बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट में वापसी का फैसला किया, तब हैरी ब्रूक (Harry Brook) को टीम से बाहर रहना पड़ा था। अब जेसन रॉय के बाहर होने से एक बार फिर हैरी ब्रूक की टीम में एंट्री हो गई है।

आपको याद दिला दें कि अभी हाल ही समाप्त हुई ENG vs NZ ODI Series, 2023 में  उन्होंने 3 मैच खेले थे। हालांकि, प्रदर्शन शानदार नहीं रहा। हां,  पिछले साल अपने टेस्ट डेब्यू में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उन्हें IPL का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला।

ICC ODI World Cup, 2023 के लिए England की प्रस्तावित टीम

जोस बटलर (Jos Butler Captain), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम करन, आदिल राशिद, डेविड विली, रीस टॉपले, मार्क वुड, गस एटकिंसन।

विनय कुमार