एमएस धोनी के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, 40 की उम्र में किया ऐसा कमाल कि दिनेश कार्तिक भी हो गए पीछे

    Loading

    नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने कमाल कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Night Riders) को 2 विकेट से हराकर CSK पॉइंट्स टेबल (Points Table) में सबसे ऊपर जाकर विराजमान हो गया है। इन सबके अलावा आईपीएल 2021 में सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने भी कमाल कर दिखाया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार विकेटकीपिंग कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह रिकॉर्ड धोनी से पहले कोलकाता के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के पास था। 

    दरअसल, धोनी ने कोलकाता की पारी के दौरान विकेट के पीछे वेंकटेश अय्यर और दिनेश कार्तिक का शानदार कैच लपका। इन कैच के साथ ही धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। सबसे ख़ास बात यह हैं कि यह ख़ास संयोग तब हुआ जब धोनी कोलकाता के खिलाफ ही मैच खेल रहे थे, क्योंकि यह रिकॉर्ड उनसे पहले KKR के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के पास था और धोनी ने उनका ही कैच पकड़कर उनका यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

    धोनी के नाम अब आईपीएल में सर्वाधिक 116 कैच लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनके बाद दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने अब तक 115 कैच लिए हैं। इसके अलावा धोनी के नाम कई और रिकॉर्ड भी हैं। जैसे आईपीएल में एक विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक स्टम्पिंग (39) का रिकॉर्ड और टूर्नामेंट में एक कीपर द्वारा सर्वाधिक खिलाड़ियों का शिकार करने (155) का रिकॉर्ड भी है। जबकि कार्तिक ने अब तक कुल 146 का शिकार कर दूसरे नंबर पर है। वहीं तीसरे स्थान पर रॉबिन उथप्पा हैं, जिन्होंने 90 का शिकार किया है।