Virat Kohli और MS Dhoni के कीर्तिमान से आगे निकलने के बाद कप्तान Rohit Sharma का अगला लक्ष्य जानिए, एक नज़र डालिए नियमित कप्तान बनेने के बाद रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स पर

    Loading

    -विनय कुमार

    जब से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम इंडिया के नियमित कप्तान बने हैं, टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (IND vs AUS T20I Series, 2022) T20I सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा T20I Cricket में दुनिया के दूसरे सबसे कामयाब कप्तान बन गए।

    यही नहीं, उन्होंने बतौर कप्तान एक कलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भी पीछे छोड़ दिया। रिकॉर्ड्स बताते हैं कि रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान इस साल अब तक खेले कुल T20I मैचों में से 17 मैच जीते हैं। इतिहास बताता है कि एमएस  धोनी ने बतौर कप्तान एक कैलेंडर ईयर में 15 T20I मैच जीते थे। हालांकि, धोनी T20I Cricket के अब भी सबसे सफल कप्तान हैं।

    गौरतलब है कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कुल 42 T20I मैच जीते हैं। और, रोहित शर्मा पूर्व कप्तान विराट कोहली से इस मामले में आगे निकल गए हैं। उन्होंने अब तक कुल 35 T20I मैच जीते हैं।

    गौरतलब है कि ICC T20 World Cup, 2022 को शुरू होने में चंद दिन ही बचे हैं। अब कप्तान रोहित शर्मा का लक्ष्य होगा वर्ल्ड कप जीतना। इस चक्रव्यूह में उनका पहला मुकाबला पाकिस्तान से 23 अक्टूबर को होगा।

    रेगुलर कप्तान बनने के बाद Rohit Sharma ने जीते इतने सीरीज

    1. न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I Series में 3-0 से जीत

    2. वनडे सीरीज में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 3-0 से जीत

    3. वेस्ट इंडीज को T20I Series में 3-0 से हराया

    4. श्रीलंका को T20I Series में 3-0 से हराया

    5. टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से दी मात

    6. इंग्लैंड को 2-1 से T20I Series में हराया

    7. वनडे सीरीज में इंग्लैंड को (IND vs ENG ODI Series) 2-1 से हराया

    8. West Indies को T20I Series में 3-1 से हराया

    9. Australia को T20I Series में (IND vs AUS T20I Series, 2022) 2-1 से हराया

    10. South Africa को T20I Series में (IND vs SA T20I Series, 2022) 2-1 से हराया।