न्यूजीलैंड टूर रद्द होने के बाद अब आया बम डिस्पोजल टीम का वीडियो सामने, रावलपिंडी के मैदान पर हुई जांच- Video

    Loading

    नई दिल्ली: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs Newके बीच होने वाली सीरीज रद्द कर दी गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का यह फैसला सुरक्षा की वजह से लिया गया है। टीम ने पाकिस्तान दौरा रद्द करने का ऐलान किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के इस फैसले के बाद रावलपिंडी के मैदान पर बम डिस्पोजल स्क्वायड को देखा गया। जो अपने आप में हैरान करने वाली बात है। 

    पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रावलपिंडी के मैदान पर ही तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज को खेला जाना था। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे शुक्रवार को होना था। लेकिन, मैच शुरू होने से पहले ही दोनों टीम को होटल में रुके रहने की सलाह दी गई। वहीं मैदान में कोई दर्शक भी नज़र नहीं आए। अब इस मैदान पर बम डिस्पोजल स्क्वायड के मुआयना करने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Courtesy: Indian Military News

    इसके बाद क्रिकेट न्यूजीलैंड ने बयान जारी कर कहा गया, ”पाकिस्तान में हमारे खिलाड़ियों के सुरक्षित नहीं होने की जानकारी मिली है। हम अपने सिक्योरिटी टीम की सलाह पर पाकिस्तान का दौरा रद्द कर रहे हैं। हमारे सभी खिलाड़ी स्पेशल विमान के जरिए वापस अपने वतन लौट रहे हैं।” पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों की वजह से दौरा रद्द करने का फैसला किया है। 

    बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और मैनेजमेंट न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के इस कदम पर बेहद नाराज हैं। वहीं अब न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड टीम भी पाकिस्तान का दौरा रद्द करने का ऐलान जल्द कर सकती है। यह फैसला ECB अपने खिलाड़ियों के सुरक्षा को देखते हुए ले सकते हैं। हालांकि, ECB ने अभी 48 घंटों का समय मांगा है।