अजीत अगरकर: भारत का वो क्रिकेटर जो मुस्लिम लड़की के प्यार में हो गया था दीवाना, धर्म की दीवार तोड़कर की शादी

    Loading

    भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी अजीत अगरकर (Ajit Agarkar Birthday) का आज यानी 4 दिसंबर को जन्मदिन है। साल 1977 में मुंबई (Mumbai) में जन्मे अगरकर इस साल अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। मौजूदा समय में वह एक क्रिकेट विशेषज्ञ और कमेंटेटर हैं। वर्ष 1998 में अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था, इस मैच के बाद उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली थी। उन्होंने भारत के लिए लगभग 16 सालों तक क्रिकेट खेला। 

    पर्सनल लाइफ 

    अजीत अगरकर भारतीय टीम के हैंडसम प्लेयर माने जाते थे। वह राइट आर्म फास्ट बॉलर थे और राइट हैंड से ही बल्लेबाजी भी करते थे। वह अपने खेल के लिए दुनियाभर में मशहूर थे, साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी रोमांचक रही है, जिसकी काफी चर्चा भी हुई है। उन्होंने अपने प्यार के लिए धर्म की बिना परवाह किए एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी। वो आज भी अपनी पत्नी फातिमा के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। 

    फ़िल्मी कहानी जैसी लव स्टोरी 

    अजीत अगरकर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने 1999 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी, तभी उनकी मुलाकात फातिमा (Fatima Ghadially) से हुई थी। फातिमा, अगरकर के करीबी दोस्त मजहर की बहन हैं। मजहर अक्सर अजीत का मैच देखने जाया करते थे। जहां वह अपनी बहन फातिमा को भी लाया करते थे। उसी दौरान उन दोनों की मुलाकात हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई, फिर धीरे-धीरे अगरकर और फातिमा की दोस्ती प्यार में बदल गई।

    रिश्ते की हुई खूब आलोचना 

    अजीत आगरकर मराठी पंडित हैं, जबकि फातिमा मुस्लिम। इसी वजह से उनके इस रिश्ते की काफी आलोचना भी हुई। उनके परिवार वाले और समाज उनके इस रिश्ते के बिलकुल खिलाफ था। उनके इस रिश्ते को लेकर मीडिया में भी काफी आलोचना की जानें लगी थी। 

    धर्म की दीवार को तोड़कर की शादी  

    लेकिन, अगरकर ने ये सारी बातों को एक साइड में रखते हुए अपने प्यार को क़ुबूल किया। उनके इस प्यार को देखकर हर किसी को झुकना पड़ा। जिसके बाद अजीत ने 9 फरवरी साल 2002 में फातिमा से शादी की। आज इस कपल्स का एक बेटा भी है, जिसका नाम राज है।