asia-cup-winners-list-till-now-team-india-won-most-asia-cup-tournament

    Loading

    नयी दिल्ली: 27 अगस्त से एशिया कप (Asia Cup 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। यह टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में होने वाला था। लेकिन, अब एशिया कप यूएई में खेला जाने वाला है। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। वहीं, इनमें से पांच टीमों का ऐलान हो चुका है। बची हुई एक टीम की क्वालीफायर राउंड के जरिए टूर्नामेंट के ग्रुप ए में एंट्री होगी। ग्रुप में अभी तक भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की टीम शामिल है। लेकिन, क्या आप जानते है कि,  अब तक कौन-कौन सी टीम एशिया कप जीत चुकी है और इनमें से किस से ने सबसे ज्यादा बार यह ख़िताब अपने नाम किया। तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते है।

    साल 1984 में एशिया कप की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से लगभग हर दो या तीन साल के बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। पिछली बार एशिया कप 2018 में आयोजित हुआ था। एशिया कप 2018 का ख़िताब भारत ने अपने नाम किया था। इसके साथ ही भारत ने सातवीं बार यह ख़िताब पर अपना कब्ज़ा किया था। भारत के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका का नाम है, इस टीम ने 5 बार ख़िताब अपने नाम किया है। वहीं, पाकिस्तान सिर्फ 2 बार एशिया कप जीतने में सफल हुई है।

    1984 में खेला गया एशिया कप का पहला सीजन भारत ने होता था। श्रीलंका ने 1986 में और फिर भारत ने लगातार तीन बार 1988, 1991 और 1995 में खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद श्रीलंका ने 1997 में एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं पाकिस्तान ने 2000 में पहली बार खिताब जीता था। इसके बाद श्रीलंकाई टीम 2004 और 2008 में विजेता रही। वहीं,  भारत ने 2010 में खिताब जीता।पाकिस्तान की टीम ने 2012 में  एशिया कप जीता था। वहीं, श्रीलंका ने 2014 में और भारत ने 2016 और 2018 में यह टूर्नामेंट जीता था।

    एशिया कप के विनर की लिस्ट

    • भारत- 1984
    • श्रीलंका- 1986
    • भारत- 1988
    • भारत- 1991
    • भारत- 1995
    • श्रीलंका – 1997
    • पाकिस्तान- 2000 
    • श्रीलंका- 2004
    • श्रीलंका- 2008
    • भारत- 2010
    • पाकिस्तान- 2012
    • श्रीलंका- 2014
    • भारत- 2016
    • भारत- 2018