
नई दिल्ली: एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में पहली बार हिस्सा बनीं भारत की पुरुष क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने नेपाल (Nepal) के खिलाफ अपने अभियान का आज धमाकेदार आगाज किया है। आज का यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल का है। वहीं टीम इंडिया को सीधे क्वार्टर फाइनल का टिकट मिला क्योंकि वो रैंकिंग में टॉप की टीम थी। बहरहाल, ऐसे में अब अपने नाम और रुआब के मुताबिक टीम इंडिया सेमीफाइनल में जाना चाहेगी।
आज नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर शानदार 202 रन बनाए, यशस्वी ने शतक जड़ा तो रिंकू सिंह 15 गेंदों में 37 रन बनाकर आज नाबाद रहे। भारतीय पारी की खास बात यह रही कि बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ शानदार शतक जड़ा है। जानकारी दें कि, यशस्वी जायसवाल एशियन गेम्स में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
महज 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने के बाद यशस्वी ने 48 गेंदों पर अपना बेहतरीन शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 7 गगनभेदी छक्के और 8 चौके जमाए। T20 इंटरनेशनल में शतक ठोकने वाले यशस्वी सबसे युवा भारतीय हैं। हालांकि, शतक जड़ने के बाद ही यशस्वी आउट हो गए। वहीं रिंकू सिंह 15 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के के साथ 37 रन बनाकर नाबाद रहे हैं।
इन 2 खिलाड़ियों का डेब्यू:
आज नेपाल के खिलाफ भारत के 2 खिलाड़ी T20 डेब्यू कर रहे हैं। इनमें एक जितेश शर्मा हैं और दूसरे साईं किशोर।
आज भारत की प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़ ( कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, साईं किशोर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह