MS Dhoni
MS Dhoni

    Loading

    मुंबई: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बुधवार को अपने अपकमिंग ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व: द ओरिजिन’ (Atharva: The Origin) का पहला लुक शेयर किया है। धोनी ने अपने फेसबुक अकाउंट (Dhoni FB) के ज़रिए अपनी आने वाली वेब सीरीज (Dhoni Web Series First Teaser) का फर्स्ट लुक टीजर फैंस के बीच पोस्ट किया है। इस वेब सीरीज को धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी (Dhoni Entertainment Company) बना रही है, जिसकी शुरुआत 2019 में धोनी और उनकी वाइफ साक्षी द्वारा हुई थी। 

    इस पोस्ट को शेयर करते हुए धोनी ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे नए अवतार अथर्व का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है।’ ज्ञात हो कि, कैप्टन कूल अपने इस आगामी ग्राफिक्स उपन्यास में अथर्व (Atharva) के रूप में दिखाई देंगे। धोनी के इस ग्राफिक उपन्यास (Graphic Novel) को लेखक रमेश थमिलमनी ने लिखा है। इस पोस्ट में धोनी का लुक काफी अट्रैक्टिव है।

    इस टीजर की बात करें तो इसमें धोनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में देखा जा सकता है। इसमें धोनी राक्षसी सेना के साथ लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी की ये अपकमिंग वेब सीरीज साइंस फिक्शन पर आधारित है। धोनी की इस सीरीज में बताया गया है कि, ‘पुस्तक एक पौराणिक विज्ञान-कथा है, जहां एक रहस्यमय अघोरी की यात्रा को बताया गया है। इसके अलावा इस वेब सीरीज के माध्यम से समाज में चल रहे बड़े मिथक को तोड़ने की भी कोशिश की जाएगी। 

    बता दें कि, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने भारत के 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक भी लगाए। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई ऊंचाइयों को हासिल की है। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं। साथ ही आईपीएल में धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने भी चार बार आईपीएल खिताब हासिल किया है।