माना जा रहा है कि इस 52 वर्षीय खिलाड़ी को दिल का दौरा पड़ा था।
मेलबर्न, आस्ट्रेलिया (Australia) ने अपने दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न (Shane Warne) को गुरुवार को यहां अंतिम विदाई दी जिसके लिये मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक उपस्थित थे।
सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में से एक पूर्व लेग स्पिनर वार्न का इस महीने की शुरू में थाईलैंड के कोह समुई में छुट्टी मनाने के दौरान निधन हो गया था। माना जा रहा है कि इस 52 वर्षीय खिलाड़ी को दिल का दौरा पड़ा था।
A memorial fit for a King 👑 #ShaneWarne pic.twitter.com/4oKMimsSp9
— Cricket Australia (@CricketAus) March 30, 2022
The stage is set. Tonight we farewell a King 👑 pic.twitter.com/cbi26l0orm
— Cricket Australia (@CricketAus) March 30, 2022
वार्न का निजी अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका है, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन सहित दर्जनों हस्तियां शामिल हुई थी। बुधवार को राजकीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। (एजेंसी)