australian-footwear-brand-no-plans-to-work-with-michael-clarke-girlfriend-brawl-video-viral

    Loading

    नई दिल्ली: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्लार्क (Michael Clarke) इन दिनों सुर्ख़ियों में है। कुछ दिनों पहले माइकल का एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें बीच रास्ते में थप्पड़ मारती हुई नज़र आ रही थी। क्लार्क की गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉ ने उनपर धोखा देने का आरोप लगाया। यह वीडियो वायरल होने के बाद अब उनको बड़ा झटका लगा है। दरअसल, जूते- चप्पल बनाने वाली ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने माइकल क्लार्क के साथ काम करने से साफ़ इनकार कर दिया है। फुटवियर और कपड़ों के एक बड़े ब्रांड ने क्लार्क से दूरी बनाने का फैसला लिया है।

    ऑस्ट्रेलियाई ब्रांड ने पुष्टि कर कहा है कि, माइकल क्लार्क (Michael Clarke) का वीडियो वायरल होने के बाद अब कंपनी उनके साथ काम नहीं कर चाहती। ऑस्ट्रेलिया के फेमस ब्रांड ने कहा कि, पिछले साल वह क्लार्क के साथ जुड़े थे और पिछले साल ही उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। हालांकि, अब यह वीडियो सामने आने के बाद उनका क्लार्क के साथ काम करने का कोई इरादा नहीं है। 

    कंपनी ने बयान में कहा गया कि, उनके ब्रांड ने केवल एक बार क्लार्क के साथ काम किया। पिछले साल सितंबर के शुरुआत में कंपनी ने उनके साथ फादर्स डे का शूट किया था। लेकिन, अब वह क्लार्क के साथ फिर कभी काम नहीं करेगा। ऐसे में अब क्लार्क का करोड़ो का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। 

    यही नहीं खबरों के मुताबिक, क्लार्क (Michael Clarke) को भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के कमेंट्री पैनल से भी बाहर किया जा सकता है। बीसीसीआई ने क्लार्क के साथ कमेंट्री पैनल के लिए करार किया था। लेकिन, अब खबर आ रही है कि, बोर्ड ने उन्हें बाहर करने का मन बना लिया है। यदि ऐसा हुआ तो उनको  करीब 82 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है।