Irfan Pathan
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    T20 Cricket लीग के महाकुंभ IPL 2022 Season-15 बड़ा ही शानदार रहा। आईपीएल की नई टीम और अपना पहला सीजन खेलने वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans GT) चैंपियन बनी। इस सीज़न में कई खिलाड़ियों का जलवा नज़र आया, तो कई जलवेदार प्लेयर्स का प्रदर्शन ठंडा रहा। टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ फास्ट बोलर और ऑल-राउंडर और IPL 2022 के मशहूर कमेंटेटर इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) ने धांसू खिलाड़ियों को लेकर अपनी Best Playing-XI की लिस्ट बनाई है। आइए जानें कौन कौन खिलाड़ी हैं इस प्लेइंग इलेवन में। 

    इस लिस्ट में इरफ़ान पठान ने 12th Man में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को रखा है। और, IPL 2022 की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस (GT) से 4 और रनर अप रही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम से 3 खिलाड़ियों को जगह दी है। कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya Captain) को दी है, और विकेटकीपर संजू सैमसन को बनाया है। 

    इरफ़ान पठान की बेस्ट IPL 2022 Playing-XI

    1. जॉस बटलर (Jos Buttler) : RR

    2. केएल राहुल (KL Rahul) : LSG

    3. संजू सैमसन (Sanju Samson) : RR, विकेटकीपर

    4. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) : GT, कप्तान

    5. लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingston) : PBKS 

    6. डेविड मिलर (David Miller) : GT

    7. राशिद खान (Rashid Khan) : GT

    8. हर्षल पटेल (Harshal Patel) : RCB

    9. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) : GT

    10. उमरान मलिक (Umran Malik) : SRH

    11. युवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) : RR

    12th Man कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) : DC