IPL 2023
File Photo

    Loading

    IPL 2022 Mega Auction अगले महीने की 12 और 13 तारीख को बेंगलुरू को किया जा रहा है। अबकी बार आईपीएल की नीलामी में कुल 1,214 खिलाड़ी होंगे, जिसमें से 896 भारतीय खिलाड़ी और 318 विदेशी हैं। गौर करने वाली बात ये है कि, उन 318 विदेशी खिलाड़ियों में से एक भूटान का है। पहली बार भूटान के किसी खिलाड़ी ने अपना नाम ‘IPL MEGA AUCTION’ के लिए अपना नाम रजिस्टर्ड कराए है। भूटान के इस खिलाड़ी का नाम है- मिक्‍यो दोर्जी (Mikyo Dorji) है।

    गौरतलब है कि 22 वर्षीय मिक्यो दोर्जी पिछले साल, 2021 में ही भूटान के पहले ऐसे क्रिकेटर बने, जिन्होंने अपने देश भूटान से बाहर जाकर ‘फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग’ (Franchise League Cricket) खेला था। उन्होंने  नेपाल की ‘एवरेस्ट प्रीमियर लीग’ (Everest Premier League 2021) में हिस्सा लिया था, जिसमें निक्यो दोरजी ‘ललितपुर पैट्रियट्स’ (Lalitpur Patriots) टीम की तरफ से खेलते नजर आए थे।

    भूटान का यह खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान और IPL में Chennai Super Kings (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) धोनी से भेंट कर चुके हैं। उन्होंने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एमएस धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, माही (MS Dhoni) ने उन्हें जो सलाह दी है, वो कभी नहीं भूलेंगे। वे महेंद्र सिंह धोनी की उस सलाह को हमेशा मानेंगे ।

    Mega Auction में बोली लगने की उम्मीद कम

    IPL Mega Auction, 2022 में भले ही निक्यदो दोरजी (Nikyo Dorji) को कोई खरीददार न मिले, लेकिन नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर्ड करके उन्होंने भूटान का नाम IPL इतिहास में दर्ज जरूर करा दिया है। एक न्यूज़ एजेंसी से अपनी बातचीत में निक्यो दोरजी ने कहा, “IPL MEGA AUCTION, 2022 में अपना नाम रजिस्ट्रेशन के बाद दूसरा स्टेप खिलाड़ियों को शार्ट लिस्ट करने का है। हालांकि, फाइनल लिस्ट में मेरे नाम के आने की उम्मीद कम है, लेकिन रजिस्ट्रेशन में मेरा नाम आना मेरे देश भूटान के लिए महत्वपूर्ण बात है।”

     

    गौरतलब है कि 22 वर्षीय निक्यो दोरजी (Nikyo Dorji) फास्ट बोलर- ऑलराउंडर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि उन्होंने करीब 4 साल पहले 2018 में मलेशिया के खिलाफ (‍ Malaysia vs Bhutan) डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 1 T20 इंटरनेशनल मैच खेला है। जिसमें उन्होंने 27 रनों की पारी खेली थी।

    अमेरिका के 14 क्रिकेटर्स ने कराया है रजिस्ट्रेशन

    IPL Mega Auction, 2022 के लिए विदेशी खिलाड़ियों की खेप में से अमेरिका के 14 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। हालांकि, इस मामले में सबसे बड़ी संख्या में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने अपने नाम रजिस्टर्ड कराए हैं, जो 59 हैं। उसके बाद सबसे ज्यादा नाम दर्ज कराने वालों में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के 48 खिलाड़ियों ने IPL Mega Auction, 2022 के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। 

    अबकी नीलामी में अन्य विदेशी खिलाड़ियों में वेस्ट इंडीज के 41, श्रीलंका के 36, इंग्लैंड के 30, न्यूजीलैंड के 29 और अफगानिस्तान के 20 खिलाड़ियों ने अपने नाम लिखाए हैं। इनके अलावा नामीबिया के 5, नेपाल के 15, नीदरलैंड से 1, ओमान से 3, स्कॉटलैंड से 1, जिम्बाब्वे से 2)l, आयरलैंड से 3 और UAE से 1 खिलाड़ी ने अपना नाम दाखिल कराया है।

    – विनय कुमार