IPL 2023 Auction Players List
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2023 के लिए मिनी नीलामी नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। इस ऑक्शन में 400 से ज्यादा खिलाड़ी मंच पर होंगे, जिनपर बोलियां लगाई जा सकेगी। आइए जानें उन 4 अनकैप्ड प्लेयर्स के नाम, जिनपर लग सकती हैं बड़ी बोलियां।

    नारायण जगदीशन (Narayan Jagdisan)

    IPL 2022 में नारायण जगदीशन CSK में थे। और, कुल खेले 2 मैचों में उन्होंने 40 रन बनाए थे। CSK ने उन्हें रिलीज़ कर दिया है। गौरतलब है कि हाल ही समाप्त हुई Vijay Hazare Trophy Tournament 2022 में खेले एक मैच में नारायण जगदीशन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 141 गेंदों में 277 रन बनाए थे और शानदार फॉर्म में नजर आए। ऐसे में माना जा रहा है कि जो फ्रेंचाइजी अपने मिडल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी को मजबूती देना चाहेगी, वह इनपर बड़ी बोली लगा सकती है। 

    शिवम मावी (Shivam Mavi)

    IPL 2022 में कुल खेले 6 मैचों में वह उनके खाते में 5 विकेट आए थे। हालांकि, बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं रहा, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी में धार है। उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश के लिए Syed Mushtaq Ali Trophy, 2022 में 7 मैचों में 6.64 की इकोनाॅमी से शिवम ने 10 विकेट चटकाए। इसलिए उन पर भी ऊंची बोली लग सकती है।

    विद्वाथ कावेरप्पा

    विद्वाथ कावेरप्पा ने इस साल डोमेस्टिक टूर्नामेंट में कर्नाटक की तरफ से Syed Mushtaq Ali Trophy, 2022-23 के 8 मैचों में 6.36 की इकॉनमी से 18 विकेट चटकाए। IPL 2023 के लिए होने वाली मिनी नीलामी में उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

    समर्थ व्यास (Samarth Vyas)

    सौराष्ट्र टीम के बल्लेबाज समर्थ व्यास (Samarth Vyas) ने Syed Mushtaq Ali Trophy, 2022-23 के सीज़न में खेले 7 मैचों में 177.40 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए और इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज़ रहे। उनकी बैखौफ बैटिंग और बेहतरीन बैटिंग स्टाइल के मद्देनजर मिनी नीलामी में वे भी बड़ी कीमत में खरीदे जा सकते हैं।