Mohammed Shami को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर क्या लिखा

    Loading

    – विनय कुमार

    ICC T20 World Cup, 2022 से पहले टीम इंडिया के लिए एक बढ़िया खबर आई है। भारत के घातक तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) की COVID टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

    मोहम्मद शमी ने अपने ऑफिशल Instagram अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले COVID Positive पाए गए थे। इसकी वजह से उन्हें साऊथ अफ्रीका के खिलाफ आज से खेली जा रही T20I Series (IND vs SA T20I Series, 2022) से बाहर होना पड़ा। 

    गौरतलब है कि इस खबर के आने के चंद घंटे पहले ही BCCI ने IND vs SA T20I Series, 2022 के लिए शमी की जगह गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav)  को टीम में शामिल करने की घोषणा की थी।

    मोहम्मद शमी ने अपनी COVID Test Report पोस्ट करते हुए Instagram पर लिखा, “Negative”. गौरतलब है कि शमी ICC T20 World Cup, 2022 की टीम में शामिल हैं और उन्हें स्टैंड-बाय प्लेअर के तौर पर रखा गया है।