birthday-special-Indian cricketer rohit sharma birth-of-the-man-who-has-scored-three-one-day-double-centuries-rohit-sharma-and-Ritika Sajdeh-love-story

भारतीय क्रिकेट टीम में हिटमैन के नाम से मशहूर क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    Loading

    मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम में हिटमैन के नाम से मशहूर क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई के इस बल्लेबाज ने कई बार अपने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम किये है। वनडे, टेस्ट टी-20 फॉर्मेट में भी रोहित अच्छे फॉर्म में नज़र आते हैं। इसके अलावा रोहित (Rohit Sharma) ने आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया। तो आइये आज रोहित शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं उनकी लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें। 

    रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने करियर में कई अच्छे गेंदबाजों की धुनाई की है। लेकिन, क्या आप जानते हैं, यह बल्लेबाज असल में गेंदबाज बनना चाहता था। जी हाँ रोहित शर्मा गेंदबाज बनना चाहते थे। वह ऑफ स्पिनर बनकर बल्लेबाजों को परेशान करना चाहते थे।  लेकिन उनके कोच दिनेश लाड ने उनकी बल्लेबाजी प्रतिभा को पहले ही भांप लिया था। उन्होंने रोहित को बल्लेबाजी करने की सलाह दी। वहीं, इसके बाद रोहित ने तूफानी  बल्लेबाजी करते हुए फैंस का दिल जीत लिया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

    रोहित (Rohit Sharma) और रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) की लव स्टोरी भी काफी इंटरेस्टिंग है।रितिका पहले रोहित की मैनेजर थी। वहीं, रितिका भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी  युवराज सिंह की राखी बहन भी हैं। साल 2008 में एक ब्रांड की शूटिंग के दौरान युवराज सिंह की वजह से रोहित और रितिका की पहली मुलाकात हुई थी। रितिका उस इवेंट को मैनेज कर रही थीं। इसके बाद रोहित और रितिका एक दूसरे से मिलते रहे। इन दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

    छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रोहित (Rohit Sharma) ने रितिका को प्रपोज करने का फैसला किया। रोहित ने बेहद खास अंदाज़ में रितिका को प्रपोज किया था।  रोहित ने रीतिका को मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में घुटनों के बल बैठकर अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। बता दें कि, यह वहीं ग्राउंड है जहां रोहित ने 11 साल की उम्र में पहली बार क्रिकेट खेला था। रितिका ने रोहित का ‘प्रपोजल’ एक्सेप्ट किया। इसके बाद रोहित ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में बताया। 

    13 दिसंबर, 2015  यह वहीं दिन है, जिस दिन रोहित(Rohit Sharma)  और रितिका शादी की बंधन में बंध गए। दोनों की शादी मुंबई के ‘ताज लैंड्स’ होटल में हुई। रोहित और रितिका की शादी में क्रिकेटर्स से लेकर फ़िल्मी स्टार्स तक सभी लोग शामिल हुए थे। वहीं, शादी से दो दिन पहले मुंबई इंडियंस के मालिक अंबानी परिवार ने इस कपल के लिए ग्रैंड पार्टी भी दी थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

    यह दिन रोहित (Rohit Sharma) की ज़िंदगी में बेहद खास रहा है। जिस दिन उन्होंने अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत की। उसी दिन उन्होंने एक नया कारनामा कर दिखाया था। दरअसल, शादी की दूसरी सालगिरह पर रोहित ने तीसरा दोहरा शतक जड़ा था। रोहित ने मोहाली के स्टेडियम में यह कारनामा किया था। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

    शादी के तीन साल बाद 30 दिसंबर 2018 को रोहित (Rohit Sharma) के घर बेटी ने जन्म लिया।उस समय रोहित ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रहे थे। लेकिन,जैसे ही उन्हें खबर मिली कि उनके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया वह तुरंत मुंबई के लिए निकल गए। यह दिन भी रोहित (Rohit Sharma) के काफी खास रहा था। एक तरफ वह पिता बने थे। वहीं, दूसरी तरफ वह मेलबर्न टेस्ट (26 से 30 दिसंबर 2018) की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा रहे। यह जीत भारत के लिए काफी खास रही थी। क्योंकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत ने 37 साल बाद जीत हासिल की थी ।