Dhoni-HARBHAJAN-Raina-IPL
Tweeted by @dhoniraina_team

    Loading

    -विनय कुमार

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास के सबसे सफल पूर्व कप्तान को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर और ऑल-राउंडर  हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एक राज का खुलासा किया है। हरभजन सिंह ने बताया कि MS Dhoni को  इस्पोर्ट्स (eSports) से बेहद लगाव है। उन्होंने कहा कि CSK के धाकड़ कप्तान एमएसडी जितना प्यार क्रिकेट से करते हैं, उससे 15 गुना ज्यादा मोहाबत उन्हें इस्पोर्ट्स से है।

    हरभजन सिंह ने आगे बताया कि धोनी (MS Dhoni) फीफा और पबजी जैसे गेम खूब खेलते हैं। उनके अलावा और भी कई भारतीय खिलाड़ियों को eSports से बहुत लगाव है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी पिछले दिनों टेनिस और शूटिंग में भी प्रैक्टिस करते हुए देखे गए थे।

    हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एक न्यूज़ एजेंसी से कहा, “भारतीय टीम का हर खिलाड़ी eSports खेलता है। मैं भी खेलता हूं। CSK के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) जितना क्रिकेट खेलते हैं, उससे 15 गुना ज्यादा eSports खेलते हैं। मैच खेलने के बाद अगर आप उन्हें होटल के कमरे में देखेंगे, तो वे अपना वक्त eSports खेलकर बिताते हैं। कभी FIFA, कभी PUBG, तो कभी दूसरे गेम्स। हम क्रिकेट टीम बनाते थे, और इन फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम ऑनलाइन खेलते थे।”

    हरभजन यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह नई चीज थी। हम एंटरटेनमेंट के लिए खेलते थे। लेकिन, लोग अब इसमें  अपना करियर बना रहे हैं। उनके लिए एक्सपर्ट्स भी हैं। इन गेम्स की खूब चर्चा है।  यहां तक कि उन गेम्स की बारीकियों को समझने के लिए कोचिंग भी दी जाती है। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कई लोग अब इसमें करियर बना रहे हैं। इसकी लोकप्रियता बहुत बढ़ रही है। यह तो eSports की शुरुआत है। यह बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय होगा।”

    अटकलें लगाई जा रही हैं कि, एमएस धोनी IPL 2022 आखिरी बार Chennai Super Kings (CSK) की जर्सी में नज़र आएंगे।