UP Shiv Sena demands a CBI inquiry into the death of Minister Chetan Chauhan
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान (Chetan Chauhan Birthday) का आज यानी 21 जुलाई को जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन साल 1947 में यूपी के बरेली में हुआ था। हालांकि, उनके पिता के ट्रांसफर होने के बाद वह 13 साल की उम्र में वह पुणे शिफ्ट हो गए थे। उनके पिता आर्मी में कार्यरत थे। चेतन ने महाराष्ट्र और दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी भी खेल चुके हैं। जबकि उन्होंने 1969 में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। 

    एक विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 

    चेतन चौहान ने सितंबर 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था। इस मुकाबले में पहले 25 मिनट तक उन्होंने कोई रन नहीं बनाया, लेकिन बाद में उन्होंने लगातार दो बॉल पर चौका और छक्का मारकर अपना खाता खोला था। चेतन ने 1979 में ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और चेतन चौहान के नाम था। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 213 रन की साझेदारी हुई थी।

    नहीं लगाया एक भी सेंचुरी, फिर रखा राजनीति में कदम 

    चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के वह खिलाड़ी थे, जो बिना शतक लगाए टेस्ट करियर में 2 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। सालों तक उनके नाम ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज रहा था। साल 1981 में चेतन चौहान का इंटरनेशनल क्रिकेट से सफर खत्म हो गया, लेकिन 1985 में उन्होंने कम्पेटेटिव मैच खेला। उसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मंत्री हुआ करते थे। वह यूपी के अमरोहा से दो बार के सांसद और यूपी सरकार में मंत्री भी थे। 

    टीम के बने मैनेजर 

    चेतन चौहान टीम के इंडिया के मैनेजर भी रह चुके हैं। वह साल 2001 में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान टीम इंडिया के मैनेजर थे। जहां टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को कोलकाता में हुए ऐतिहासिक टेस्ट में हरा दिया था। उसके बाद उन्होंने 2007-08 में भी मैनेजमेंट में रहकर टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका भी निभाई थी।

    ऐसा रहा क्रिकेट करियर 

    चेतन चौहान ने अपने क्रिकेट करियर में 40 टेस्ट और 7 वन-डे मैच खेले हैं। टेस्ट में 40 मैचों में 31।57 के औसत से 2084 रन बनाए, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वन-डे करियर में 7 मैचों में 21।86 के औसत से 153 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 179 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 11,143 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 59 अर्धशतक लगाए। मगर उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में एक भी शतक नहीं लगा सके।

    कोरोना से हुई मृत्यु 

    साल 2020 में चेतन चौहान कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, किडनी में संक्रमण बढ़ जाने की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया था। लेकिन, फिर भी उन्हें बचाया न जा सका। उनकी मृत्यु 16 अगस्त 2020 को हो गया।