File Photo
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने साउथ अफ्रीका में IPL 2022 की मेजबानी के लिए BCCI को एक ऑफिशल प्रपोजल भेजा है। हालांकि, BCCI IPL 2022 का आगामी सीजन भारत में ही कराना चाहता है, लेकिन बीसीसीआई किसी भी अनचाही परिस्थितियों के मद्देनजर इस ताजा सीजन के टूर्नामेंट के लिए वैकल्पिक स्थल को भी अंतिम रूप देने के स्टेज पर है। यही कारण है कि CSA (Cricket South Africa) ने अपने देश में (IPL 2022 in SA) में आईपीएल की मेजबानी के फायदे बताते हुए बीसीसीआई को प्रपोजल भेजा है।

    ‘क्रिकेट साउथ अफ्रीका’ का क्या है प्रपोजल

    एक स्पोर्ट्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने अपने प्रपोजल में बीसीसीआई से कहा है कि साउथ अफ्रीका में IPL 2022 का आयोजन BCCI के लिए एक किफायती विकल्प होगा। CSA ने कहा है कि इससे ‘न्यूनतम हवाई यात्रा होगी और होटल भी सस्ते में मिलेंगे। और अन्य सुविधाएं भी काफी सस्ती होंगी।

    CSA ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि जोहान्सबर्ग और उसके आसपास के 4 क्रिकेट सेंटर IPL 2022 की मेजबानी के लिए तैयार रहेंगे। लीग के सबसे ज्यादा मुकाबले जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम (Wanderers Cricket Stadium, Johannesburg), सेंचुरियन पार्क (Centurion Cricket Ground), बेनोनी के विलोमूर पार्क और पोटचेफस्ट्रूम के सेनवेस क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल के मैच कराए जा सकते हैं।

    कहां होंगे मुकाबले भारत या दक्षिण अफ्रीका

    गौरतलब है कि, बीते शनिवार को आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों के अधिकारियों और मालिकों के साथ अपनी वर्चुअल मीटिंग में एक बात साफ है नजर आई कि BCCI भारत में ही IPL 2022 का आयोजन कराने के पक्ष में है। हां, किसी भी अनचाही परिस्थितियों के मद्देनजर बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका IPL 2022 के आयोजन के लिए पहली पसंद माना है।

    BCCI ने बीते शनिवार, 22 जनवरी को IPL में शामिल सभी टीम के मालिकों के साथ हुई मीटिंग में सूचित किया था कि वह 20 फरवरी तक IPL 2022 के आयोजन स्थल को लेकर फैसला करेगा। BCCI के सेक्रेटरी जय शाह (Jay Shah Secretary BCCI) ने घोषणा की कि IPL 2022 मार्च के अंतिम हफ्ते में आरंभ होगा। IPL 2022 की संभावित तारीख 27 मार्च है। और, यह सीजन भारत में ही खेला जाएगा, जो मई तक चलेगा। आगामी टूर्नामेंट के सभी मैच मुंबई और पुणे के मैदान में बिना दर्शकों के खेले जाने की बात कही गई है।