asia-cup-2022-
File Photo

    Loading

    विनय कुमार

    नए साल के आरंभ से अंत तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया का शेड्यूल बहुत बिजी है। इस साल कई सीरीज खेले जाएंगे। ICC ODI World Cup, Asia Cup ODI Tournament, 2023, ICC World Test Championship, 2021-2023 जैसे बड़े खिताबी मुकाबलों के पहले और बाद कई मैच खेले जाएंगे। आइए जानें नए साल।के पहले 3 महीनों का शेड्यूल। 

    साल के दूसरे दिन ही, 2 जनवरी 2023 से 6 जनवरी के बीच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की सीरीज New Zealand vs Pakistan Test Series, 2022-2023 का दूसरा और आखिरी मैच खेला जाना है।।और, 3 जनवरी से श्रीलंका और भारत के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।  

    जनवरी में ही पहली बार ICC Women’s U-19 Cricket World Cup, 2023  का आरंभ हो रहा है। साउथ अफ्रीका में होने जा रहे इस टूर्नामेंट का पहला मैच 16 जनवरी और फाइनल मैच 29 जनवरी को होगा। 

    फरवरी में साउथ अफ्रीका में ही ICC T20 Women’s Cricket World Cup, 2023  10 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में 10 देशों की टीम हिस्सा लेंगी।

    फरवरी में ही 4 मैचों की India vs Australia Test Series, 2023 आरंभ होगी। इस सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा।

    मार्च के महीने में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, South Africa vs West Indies, New Zealand vs Sri Lanka टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। यह सभ टेस्ट सीरीज WTC के तहत होगी। भारत और साऊथ अफ्रीका के लिए सभी के परिणाम बड़ा रोल अदा करेंगे। क्योंकि, दोनों देश WTC Final की रेस में नेक टू नेक फाइट ।रिन्हाई। इनके अलावा, इस महीने में England vs Bangladesh T20I Series & ODI Series भी खेली जाएगी।