पहले ही मैच में देखने मिला ‘कैप्टन कूल’ MS Dhoni का भयानक गुस्सा, इस खिलाड़ी की मैदान पर ही लगाई क्लास- देखें वीडियो

    Loading

    CSK vs MI: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया, जहां CSK अपना पहला मैच जीतने (CSK won The Match) में सफल रही। लेकिन इस मैच में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने मिला, जो मैदान में काफी कम देखने मिलता है। मुंबई इंडियंस के पारी के दौरान लोगों को ‘कैप्टन कूल’ (Captain Cool) के नाम से मशहूर CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा (MS Dhoni Angry Video) देखने मिला, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Dhoni Viral Video) हो रहा है। 

    वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी काफी गुस्से में नज़र आ रहे हैं। धोनी का गुस्सा CSK के बेहतरीन प्लेयर ड्वेन ब्रावो पर फूटा। दरअसल हुआ कुछ यूं कि मुंबई की तरफ से टिक कर खेल रहे सौरव तिवारी क्रीज पर मौजूद थे। तभी अचानक उन्होंने एक गलत शॉट खेला, जिसका कैच पकड़ने के लिए  धोनी ने कॉल किया, लेकिन इस दौरान ब्रावो ने शायद धोनी की कॉल सुनी नहीं और वे भी कैच लेने की दौड़ पड़े। तभी धोनी के सामने ब्रावो आ गए और कैच दोनों के हाथ से छूट गया।

    Courtesy: Maqbool 

    जिसके बाद धोनी ने दोनों हाथ फैलाकर ब्रावो के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। आलम यह था कि बाद में ब्रावो अपने कप्तान से नजरें तक नहीं मिला पा रहे थे। यह वाकया मुंबई की पारी के 18वें ओवर की है। इस समय तक मुंबई ने 6 विकेट खोकर 115 रन बना लिए थे। धोनी-ब्रावो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि यह कैच छूटने का चेन्नई को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। 

    मैच की बात करें टो CSK की टीम ने इस मैच को 20 रनों से जीत हासिल की। ब्रावो ने इस मैच में सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। साथ ही उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया है। ब्रावो ने 8 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 23 रनों की तूफानी पारी खेली। यह मैच दर्शकों के लिए काफी रोमांचक रहा। इसके अलावा धोनी और ब्रावो का यह वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।