PIC: Delhi Capitals/Twitter
PIC: Delhi Capitals/Twitter

    Loading

    मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में आज यानी बुधवार 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच मुकाबला खेला जाना है। लेकिन इस मुकाबले पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम में एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आया है। ऐसे में अब ये बड़ा सवाल बन गया है कि आज शाम में होने वाला मैच होगा या उसे टाला जाएगा। 

    जानकारी के मुताबिक, मैच से पहले खिलाड़ियों का जो रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया गया, उसमें एक विदेशी प्लेयर कोरोना संक्रमित पाया गया है। हालांकि, अभी खिलाड़ियों के RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। लेकिन, अब आईपीएल पर कोरोना का संकट मंडराते देख फ्रेंचाइजी के साथ BCCI के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। 

    ज्ञात हो कि, दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में पहले ही पांच मामले के सामने चुके हैं। जिसके बाद पूरी टीम को क्वारनटीन कर दिया गया था। दिल्ली कैपिटल्स में मिचेल मार्श पहले से ही कोरोना पॉजिटिव हैं, उनके अलावा पैट्रिक फरहार्ट (फिजियो), चेतन कुमार (मसाज थेरेपिस्ट), मिचेल मार्श (प्लेयर), अभिजीत साल्वी (डॉक्टर) और आकाश माणे (सोशल मीडिया टीम) भी कोरोना पॉजिटिव हैं। 

    बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में जब कोरोना के मामले सामने आए थे, तब टीम पुणे के लिए रवाना होने वाली थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के होटल में ही रोक दिया गया था। जिसके बाद बीसीसीआई ने ये फैसला लिया गया कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच 20 अप्रैल को होने वाले मैच को पुणे की बजाय मुंबई में शिफ्ट करवाया था।