Meg Lanning
File Photo

Loading

-विनय कुमार

WPL 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी टीम की कप्तान के नाम का एलान कर दिया है। मेग लैनिंग (Meg Lanning) टीम की कमान संभालेंगी। इसके साथ ही WPL 2023 में हिस्सा ले रही सभी 5 टीम की कप्तानों के नाम की घोषणा हो चुकी है।

गौरतलब है कि, ICC Women’s T20 World Cup, 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने मैग लैनिंग की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता। मेग लैनिंग एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। आपको याद दिला दें कि लैनिंग को ‘दिल्ली कैपिटल्स’  ने WPL 2023 Auction में 1 करोड़ 10 लाख रुपए की बोली लगाकर ख़रीदा था। ‘दिल्ली कैपिटल्स’ की वाइस कैप्टेन जेमिमा रोड्रिग्स होंगी।

मैग लैनिंग ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 6 टेस्ट, 103 वनडे और 132 T20I मैच खेले हैं। जिसमें टेस्ट में 345, वनडे में 4602 और T20I में 3405 रन बनाए हैं। ख़ासकर T20I की बात करें, तो उनके बल्ले से अब तक कुल 15 हाफ सेंचुरी और 2 सेंचुरी भी निकली हैं।

गौरतलब है कि WPL 2023 में ‘दिल्ली कैपिटल्स’ का पहला मुक़ाबला 5 मार्च को ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ DC W vs RCB W WPL 2023) से होगा। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Cricket Stadium Mumbai) में दोपहर 3:30 बजे आरंभ होगा।