
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वे सीजन के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी का पहले वाला अवतार दिखाई दिया। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले मैच में धोनी एक बार फिर से चेन्नई के लिए संकट मोचन बन कर सामने आये। उन्होंने मात्र 38 गेंद पर अर्धशतक लगाया। धोनी ने 35 महीने यानी दो साल 11 महीने के बाद अर्धशतक लगाया।
मैच में चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ उमेश यादव की गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये रॉबिन उथप्पा ने कुछ अच्छे शॉर्ट्स खेले लेकिन वह भी 28 रन रन पर पवेलियन लौट गए। अंबाती रायुडू 15 रन और शिवम दुबे तीन रन बनाकर आउट हुए।
जब धोनी बैटिंग करने क्रीज पर उतरे तो चेन्नई के 61 रन पर पांच विकेट गिर गए थे। धोनी और जडेजा ने पहले टीम के गिरते विकेट को संभाला। दोनों की पहले काफी धीमे बैटिंग की। लेकिन पारी की 18वे ओवर में धोनी ने अपने पुराने अंदाज में लौटे और रसेल के ओवर में तीन चौके ठोक डाले। इसके बाद 19वे ओवर ने एक चौके और एक छक्का लगाया। 20 वे ओवर में चौका लगाकर आईपीएल में अपना 24वां अर्धशतक पूरा किया। धोनी और रवींद्र जडेजा ने 56 गेंदों पर 70 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को 131 रन के स्कोर पर खड़ा किया।
धोनी का आईपीएल करियर
मैच रन एवरेज स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
220 4796 39.97 135.79 0 24