Dinesh Karthik
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उसने जो टीम इंडिया (Team India) को उम्मीद थी, वह उसे पूरा न कर सके। ऐसे में इस विश्व कप से पहले ही लोग अंदाजा लगा रहे थे कि, यह वर्ल्ड कप उनका आखिरी हो सकता है। ऐसे में अब दिनेश कार्तिक ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों को लग रहा है कि, वह जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। 

    दरअसल, दिनेश कार्तिक ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि, उन्होंने संन्यास की तरफ इशारा कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर तो नहीं कहा कि, वह रिटायरमेंट ले रहे हैं। लेकिन, उनके पोस्ट से फैंस अब यही समझ रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

    दिनेश कार्तिक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह उनकी टीम के खिलाड़ियों के साथ, परिवार के साथ और मैदान पर खेलते हुए तस्वीरें शामिल थीं। दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन में लिखा- ”ड्रीम डू कम ट्रू (सपने सच होते हैं), टी20 वर्ल्ड कप। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होना गर्व की बात है। हम भले ही टूर्नामेंट नहीं जीत पाए, लेकिन इसकी यादें हमेशा मुझे खुश करती रहेंगी। मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियों, कोच, दोस्तों और उन फैंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा जिन्होंने हमेशा सपोर्ट किया।”

    बता दें कि, दिनेश कार्तिक को वर्ल्ड कप के शुरुआत के मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि, इन मुकाबलों में उनका बल्ला चल नहीं पाया था। जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ अहम सेमीफाइनल मुकाबले में उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया था। कार्तिक का करियर दो दशक लंबा है। उन्होंने 2004 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। साल 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में वह भी टीम इंडिया का हिस्सा थे।