south-africa-and-ireland-series-in-the-evening-of-ipl-2022-finals-some-other-senior-players-including-virat-kohli-will-be-rested

    Loading

    इंटरनेशनल क्रिकेट में वैसे तो बहुत सारे खिलाड़ी हैं, जो अपनी फिटनेस काफी ज़्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेटर का नाम फिटनेस आइकन में सबसे आगे रहता है |  विराट कोहली ने क्रिकेट में फिटनेस को एक अलग ही लेवल पर पहुंचाया है।

    भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन जिम की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर अपने Koo  पर वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विराटअपनी वेट उठाते नज़र आ रहे हैं।

    विराट के फैंस उनकी फिटनेस से प्रभावित रहके हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा होगा कि विराट कोहली दुनियाभर के सबसे फिट एथलीटों में से एक हैं। सभी ने उनके आक्रामक और जोशीला रूप मैदान में देखा है। उनकी रनों की भूख के लिए उन्हें “रन-मशीन” के नाम से भी जाना जाता है।

    क्या करना होगा आपको विराट जैसे फिटनेस के लिए 

    यहां हम आपको कुछ चीज़ें बताएंगे कि जिन्हे विराट हमेशा अपने लाइफस्टाइल में फॉलो करते हैं अपने आपको फिट और हेल्दी रखने के लिए।

    रनिंग से बर्न करें  कैलोरी

    अगर आपको भी विराट की तरह एक अच्छी बॉडी शेप चाहिए और वजन कम करना है तो अपने वर्कआउट में रनिंग को ज़रूर शामिल कीजिये। वजन घटाने के लिए कई और एक्सरसाइज करना ज़रूरी है लेकिन रनिंग सबसे ज़्यादा फायदा देगी ये काफी आसान भी है। रनिंग के फायदे अनेक हैम लेकिन सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे मांसपेशियों काफी ज़्यादा मज़बूत हो जाती हैं और जल्द ही आप वेट लॉस भी कर सकते हैं। ट्रेडमिल पर कम से काम 1 घंटे दौड़िये और इससे आपके दिमाग को भी शांति मिलती है और स्ट्रेस कम होता है।

    पुशअप्स

    पुशअप्स एक ऐसा एक्सरसाइज है जो आपकी बाहों, कंधों और छाती को बेहतर आकार देने में मदद करता है। इससे आपके आत्मविश्वास में एक बड़ा बदलाव भी आता है। इससे आपके शरीर को एक अच्छा शेप मिलता है। इसे करने से एक साथ आपकी बांहों, कंधों, छाती, कोर की मांसपेशियों और यहां तक कि आपकी पीठ को भी मजबूती मिलती है।

    क्रंचेस 

    विराट कोहली के सिक्स पैक एब्स पर सबकी नज़र रहती है लेकिन वो कैसे बने अब ज़रा यहाँ जानिए | क्रंचेस या सिट-अप्स करना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। इसके लिए आपको किसी भी तरह के उपकरणों की ज़रुरत नहीं है। आपको बस कुछ जगह चाहिए और फिट रहने के लिए दृढ़ संकल्प की जरूरत है।

    रोजाना 10 मिनट का मीडियम क्रंच सेशन लगभग 54 कैलोरी बर्न कर सकता है। यह आपको कोर की मांसपेशियों को मजबूत करने, मुद्रा में सुधार करने और आपके शरीर की गतिशीलता और लचीलेपन को बढ़ाने में मदद करता है। तो इस तरह से आप इन एक्सरसाइजों को करके अपने को फिट बना सकते हैं।