PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट टीम के धाकड़ कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टेस्ट क्रिकेट में एक नई मिसाल कायम की। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और आगे निकल गए। ब्रैंडन मैक्कुलम फिलहाल इंग्लैंड टीम के कोच हैं। 

    बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने New Zealand के Bay Oval, Tauranga के मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी की बल्लेबाज़ी में बैटिंग करते हुए 33 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के भी निकले। इन 2 ताज़ा छक्कों के लगते ही स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड टेस्ट टीम के पूर्व खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम के 107 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब 109 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा छक्का लगाने का कीर्तिमान बेन स्टोक्स के नाम है। 

    आइए जानें टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज़ों के नाम –

    1. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इंग्लैंड, 109 छक्के

    2. ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) न्यूज़ीलैंड, 107 छक्के

    3. एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist), ऑस्ट्रेलिया, 103 छक्के

    4. क्रिस गेल (Chris Gayle) वेस्ट इंडीज़, 98 छक्के

    5. जैक कैलिस (Jacques Kallis), साउथ अफ्रीका, 97 छक्के

    6. वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag), भारत, 91 छक्के

    7. ब्रायन लारा (Brian Lara), वेस्ट इंडीज़, 88 छक्के

    8. क्रिस केयर्न्स (Chris Cairns), न्यूज़ीलैंड, 87 छक्के

    9. विवियन रिचर्ड्स (Vivian Richards), वेस्ट इंडीज़, 84 छक्के

    10. ए. फ्लिंटॉफ (A. Flintoff), इंग्लैंड, 82 छक्के

    विनय कुमार