Eoin Morgan
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: इंग्लैंड (England Captain) के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan Birthday) का आज यानी 10 सितंबर को जन्मदिन है। इयोन मोर्गन ने अपने देश को लगभग चार दशक के बाद वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) का खिताब जितवाया था। उनकी कप्तानी में ही इंग्लैंड साल 2019 में लंबे इंतज़ार के बाद वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हो पाई थी। उनकी कप्तानी और खेल काफी शानदार रहा है। 

    आयरलैंड में हुआ था जन्म

    इयोन मोर्गन का जन्म आज ही के दिन साल 1986 में आयरलैंड के डबलिन में हुआ था। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत आयरलैंड से की थी, उन्होंने आयरलैंड की ओर से 2006 में डेब्यू किया था। उसके बाद वह इंग्लैंड शिफ्ट हो गए। जिसके बाद साल 2009 में उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया था। 

    Eoin Morgan
    File Photo

    दो देशों के लिए जड़ा शतक 

    इयोन मोर्गन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने करियर में इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में दो देशों के लिए शतक जड़ा है। उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों देशों के लिए शतक जड़ा है। इतना ही नहीं इयोन मोर्गन इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में डेब्यू मैच में 99 रनों पर आउट होने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर भी हैं। साल 2006 में आयरलैंड की तरफ से खेलते हुए वह स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने शतक से महज़ 1 रन दूर यानी 99 रन पर आउट हुए थे। 

    अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप किया इंग्लैंड के नाम 

    मोर्गन को साल 2015 वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले एलिस्टेयर कुक की जगह इंग्लैंड टीम का कप्तान चुना गया था। ये वर्ल्ड कप इंग्लिश टीम के लिए कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन उसके बाद मोर्गन की कप्तानी में लंबे इंतज़ार के बाद इंग्लैंड ने वनडे में शानदार प्रदर्शन दिखाया और 2019 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया। 

    Eoin Morgan
    File Photo

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

    इंग्लैंड को शिखर पर पहुंचने वाले कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने 28 जून 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उनकी सफलता का प्रतिशत 60 के आसपास है। वह इंग्लैंड के शानदार कप्तान रह चुके हैं। 

    Eoin Morgan
    File Photo

    शानदार रहा करियर 

    आपको बता दें कि इयोन मोर्गन ने 248 वनडे में 39.3 की औसत से 7,701 रन बनाए है। जिसमें इसमें 14 शतक और 47 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा मॉर्गन के नाम 115 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 28.6 की औसत से 2458 रन दर्ज है। जिसमें 14 अर्धशतक शामिल है। जबकि उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में 30.4 की औसत से 700 रन बनाए हैं। जहाँ उन्होंने 3 बार फिफ्टी जड़ी है। वहीं, इयोन मोर्गन आईपीएल भी खेल चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में 83 आईपीएल खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22.7 की औसत से 1408 रन बनाए हैं और 5 बार अर्धशतक जड़ा है।