युवराज सिंह ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
नई दिल्ली, भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के घर किलकारियां गूंजी है। मंगलवार को युवराज की पत्नी हेजल कीज (Hazel Keech) ने बेटे को जन्म दिया। युवराज सिंह ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
हाल ही में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर की है। युवराज ने अपनी पोस्ट में लिखा, “अपने सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के लिए हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम भगवान को यह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देते हैं।हम चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें क्योंकि हम दुनिया में छोटे का स्वागत करते हैं। लव, हेजल एंड युवराज। ”
❤️ @hazelkeech pic.twitter.com/IK6BnOgfBe
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) January 25, 2022
बता दें कि,12 नवंबर 2015 को हेजल और युवराज ने सगाई की थी। इसके बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। हेजल कीच ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन से की थी। वह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में सेकेंड लीड एक्ट्रेस के रूप में नज़र आई थी।
युवराज सिंह पहले टी20 वर्ल्ड कप (2007) और वनडे वर्ल्ड कप (2011) के टीम में शामिल थे। युवी ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 14 गेंदों 58 रन की पारी खेली थी। इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवी ने 30 गेंदों में 70 रन बनाए थे। वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2011 में युवी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।