fans-react-after-bcci-sacks-chetan-sharma-and-his-team-from-selection-committee-ganguly-and-chetan-got-sacked-that-is-karma

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला किया है। बीसीसीआई (BCCI) ने चेतन शर्मा (Chetan Sharma) को चयन समिति के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके साथ ही उनकी टीम के सदस्य देवाशीष मोहंती, सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को भी पद से हटा दिया गया है। 

    चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम कई बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारतीय टीम पिछले साल खेले गए  टी20 विश्वकप के नॉकआउट चरण और टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, एशिया कप 2022 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

    चेतन शर्मा के कार्यकाल के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) के कैप्टेंसी को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। अब इस वजह से विराट कोहली के फैंस बीसीसीआई द्वारा लिए गए इस फैसले से खुश हैं। चेतन शर्मा की टीम ने विराट कोहली को वनडे फॉर्मेट की कप्तानी से हराया था। अब फैंस ने इस घटना को याद किया है। 

    टी20 वर्ल्ड कप 2021 के खत्म होने के बाद विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। वह टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान बने रहना चाहते थे। लेकिन, चेतन शर्मा की चयन समिति ने व्हाइट बॉल के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपने की तैयारी कर ली थी। इस वजह से विराट को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया। इसके बाद विराट ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी थी।